Monday, May 13, 2024

९) जीवन के दो छोर नर और नारी

 ९) जीवन के दो छोर नर और नारी

९) जीवन के दो छोर नर और नारी


दक्षिण भारत की जमीन प्राकृतिक सुंदरता से भरी है l वहा के दंडक अरण्य मे तरह तरह के पेड पाये जाते है l पुराणे काल से वहा पर आदिम जीवन बहरतख आ रहा है l वाहा पर सदियो से बहने वाली नदिया और उनके नाली ने राखाडी पहाडीयों को हरे रंग से सजाकर जीवन निर्माण किया है l बरसात के दिनो मे उपजने वाले फसल से मिलनेवाला अनाज तथा अलग अलग ऋतू मे पाये जाणे वाले फल खाकर यहा के लोगो ने जीवन का अस्तित्व अबाधित रखा है l पुराणे काल से यह पर आदिम लोग रहते आये है l जो यहा के प्राकृतिक देवतावो को पुजते आये है l कृष्ण रंग के होते हुवे भी इनके अन्दर एक अलग खुबसुरत दिखती है l उनके रहणे, के तरिको ने एक अलग ही अपनी पहचान बनाई है l ऐसी एक आदिम बस्ती का पाडा (गाव) था l उसका नाम लिंबोली पाडा था l उस पाडे का कामकाज देखने के लिये एक मूखिया चूना गया था l उसकी शादी पडोस वाले पाडे की एक लडकी से हुई थी l शादी के बाद उसको पांच बेटिया हो गई l इस कारण मुखिया बहुत ही उदास था l उसे अपने गद्दी के लिये वारीस चाहिए था l लेकीन हर बार लडकी के पैदा होणे के कारण वह उदास रहाता था l कूछ दिन बित गये l उसकी बिबी फिर गर्भ से रही l इस बार उसने धमकी दे दी l की अगली बार तुम्हे लडकी हो गई l तो याद रखणा तुम्हे और उसे जमीन मे गाड दुंगा l अपने पती के तेवर् देखकर वह डर गई l और सात मास बितने के बाद उसने अपने मां को बुलावा भेजा l उसकी अम्मा बहुत ही अच्छी सुईन थी l गावं की कोई भी औरत बच्चा देणे की कगार पर जब होती तो गावं के लोग उसे बुलाव भेजते l वह एक वैद्य के जैसा काम करती थी l आज तो उसकी बेटी ने बुलाया तो वह निंबोली आ गई l अपनी मां को देखकर मुखिया की बिबी को संतोष हुवा l अपने पती ने दी हुई धमकी के बारे मे अपने मां से कहा l तब उसकी मां बोली, “ लडका हो या लडकी वो तो भगवान के हाथ में है l वह चाहें वैसे प्रकृती नहीं चलेगी l हम प्रकृती के जीवनचक्र को नहीं रोक सकते l

९) जीवन के दो छोर नर और नारी


मुखीया गाव तथा आस पडोस के पाडे की समस्याये छुडाने के लिये इधर उधर जाता था l इस कारण घर की तरफ उसका ध्यान नहीं था l जब उसकी बिबी के दिन भरने लगे l वह चिंता से ग्रस्त हुई l

उसकी मां बाईसा ने जब उसका पेट जाचा उसके अनुभव से वह समज गई की उसके पेट मे लडकी है l तब उसने अपने गावं को एक वहा के नोकर भेजा और अपने दो दासो को बुलाया l अगले ही दिन वह हाजीर हुवा l उन्हे गावं के बाहर ले जाकर बहुत समय तक वार्तालाप की और उन्हे गावं के पडोस के जंगल मे पडाव डालने को कहा l उसके कहने पर उन्होंने जंगल मे एक पेड पर मचान बनाया और वे लोग वाहा पर ठेहर गये l उनके खर्च के लिये उसने कूछ शिक्के भी दे दिये l

समय अपने कालचक्र के मुताबिक चल रहा था l नौ मास पुरा होणे के बाद एक दिन रात को मुखीया की बिवी को प्रसव वेदना सुरू हो गई l उसकी अम्मा बाईसाने अपने विश्वासार्ह दासी को ही वहा पर रखा था l रात के अंधेरे मे मुखीया की बीवीने एक सुंदर लडकी को जन्म दिया l बच्चे के जन्म देने के बाद थोडी देर के लिये मुखिया की बिली बेशुध्द हो गई l उस बच्चे को दासी के हातोमे देकर घर के पीछवाडे रस्ते से जंगल को भेज दिया l जाते समय उसको शिल युक्त आवाज करने वाला भोपू दिया l रात के अंधेरे मे उस नन्हे बच्ची को लेकरं वह चांद के प्रकाश के सहारे जंगल के पास चली गई l और भोपु से इशारा दिया l जंगल मे मचाण पर ठेहरे उन दासो ने आवाज पहचानी और वह उसके पास आ गये l तो उस दासी ने उनके पास मास के गोले की मांग की तो रात के समय झरने के पास प्यास बुझाने आये हुवे एक प्राणी का शिकार करके उसका मास निकालकर उस दासी को दे दिया l वह गोला कपडे मे लिपटकर वह रात के अंधेरे मे वापस आई l और अपने मालकीण बाईसा को दे दिया l बाईसाने वह अपने बेटी के पास रखाl थोडी देर नाटक करके फिर अन्य दासियो को बुलाया l और मास का गोला पैदा हुवा हैं l उसे घर में रखणा अशुभ है l उसे जल्द ही नष्ट करना चाहिए l इसकी जाणकारी मुखीया को दे दी l मुखीया ने उसे गावं के बाहर दफन करने को कहा l और इस प्रकरण पर पडदा पड गया l थोडे दिन रहकर अपना बेटी को समजा बुझाकर वो अपने गावं चली गई l

इधर उस बच्ची को लेकरं वे दास दुसरी सुरक्षित जगह चले गये l उन्होंने इधर उधर का दूध पिलाकर उस बच्चे को संभाल रहे थे l बाईसाने एक अपना निजी संदेश वाहक भेजा l और उन्हे उस लडकी को कही और देश ले जाणे के लिये कहा l उसको संभालणे के बदले उन दोनो दासो को दास्यत्व से मुक्त कर दिया l और उन्हे कूछ सुवर्ण शिक्के दे दिये l उस बच्ची को सांभालणे की जबाबदारी अब उन दोनो के ऊपर आ गई l वे दोनो अब खुश थे l कारण उस छोटीशी लडकी के कारण उनकी दास्यत्व से मुक्ति हो गई थी l उस बच्ची को लेकरं वे लोग पश्चिम पहाडी के पार वाले अपने देश निकल गये l आधे रस्ते मे जाणे के बाद उन दोनो ने चर्चा की के इस बच्ची को कोण संभालेगा? जो बच्ची को संभालेगा उसे जादा शिक्के मिलेंगे l तब उन दोनो मे से एक विवाहिता था l जिसका नाम अंगत था l उसने उस बच्ची को सांभालणे की जिम्मेदारी ली l इस के बदले दुसरे ने सिर्फ दो शिकके लेकरं बाकी के अंगत को दे दिये l ताकी उस लडकी का भरण पोषण अच्छि तरह से हो सके l उसके बाद वे दोनो अंगत के पाडे पर एकसाथ चले गये l उस बच्ची और अंगत को कुशलता पूर्ण उन्हे उसके पाडे पर छोडने के बाद वह अपने गावं उत्तर दिशा की तरफ चला गया l

९) जीवन के दो छोर नर और नारी


बहुत साल बाद अपने पती के घर आणे के कारण अंगत की बिबी खुश थी l लढाई के दौरान अंगत को शत्रू के सैनिक पकडकर ले गये थे l उसकी याद मे सिसककर उसकी बिबी कांचना दिन धकेल रही थी l राज्य के दुर्गम इलाके मे रहणे के कारण उनकी बस्ती सुरक्षित थी l पती के आने के कारण उसके अधुरे जीवन मे खुशाली आई थी l अंगत ने उसे उस बच्ची के बारे मे सब कुछ बताया l कांचना ने अपने बच्चे की तरह उस बच्ची को सांभालणे की जिम्मेदारी ली l उनका संसार सुरु हो गया l

 कालचक्र चल रहा था l मुखीया के राज्य पर परचक्र आ गया l राज्य पर आक्रमण होणे पर राज्य के सभी बस्ती , पाडे के युवक युद्ध मे उतर गये l युद्ध मे हार हो गई l जिते हुवे राजा ने राज्य के गावों को तहस नहस करने की आज्ञा दी l उस कारण सभी आदिम बस्तिया जलाई गई l

उसमे कई स्त्री पुरुष को बंदी बनाकर दास बना दिया गया l कई लोगो का कत्ले आम् हुवा l इस सभी आक्रमण में छोटे बच्चे और कूछ लोग जो जंगलं मे चले गये वह बच गये l इस आक्रमण मे मुखीया का पाडा भी नहीं बच सका l बाईसा उसवक्त जंगल मे अपने बेटी के साथ भाग गई l परचक्र चला जाने के बाद बाईसा कूछ दिन जंगल मे गुजारणे के बाद अपने बस्ती पर चली गई l तब उसने वाहा पर देखा की सभी विरान पडा था l फिर वह वाहा से लींबोली गाव अपने बेटी को लेकरं चली गई l वाहा पर सब कूछ विराण पडा था l वहा के बच्चे जो जंगल भाग गये थे l वे लोग जंगल के फल, फूल, पत्ते, पेड की छाले खाकर जीवन गुजार रहे थे l बाईसा और मुखिया की बिबी को देखकर वे उन दोनो के पास आ गये l उन्हे कोई तो अपना आया है l यह देखकर बहुत खुशी हुई l बाईसा ने उन बच्चो और बचे कुछ लोगो को लेकरं वाहा की बस्ती को इधर उधर का जंगली सामान जुटाकर उन लोगो ने फिर से बस्ती को बसाया l सब के रेहणे के लिये तो सुविधा बन गई l लेकीन अब बाईसा के सामने बहुत ही गेहरा प्रश्न निर्माण हुवा l क्यो की बस्ती मे सिर्फ लडके ही बच् गये थे l एक भी लडकी नहीं थी l उसके बेटी के पती याने गावं के मुखीया के धोरणों से वहा पर लडकिया होणा एक पाप माना जाता था l इस कारण उस पाडे पर लडकीया कम थी l और वो भी परचक्र मे पकड कर ले गये थे l यहा पर सभी लडके, अब वंश कैसे बढाया जाय l यह यक्ष प्रश्न उसके सामने निर्माण हुवा था l उसने इधर उधर के पाडे पर जाकर देखा वाहा पर भी यही प्रश्न था l वाहा पर जो बची हुई लडकिया थी l वह उसी पाडे पर ही ब्याही जाती थी l मुखीया के पाडे के कूछ युवक यौवन के कगार पर आये थे l उनका ब्याह होना जरुरी था l तब बाईसा सोचने लगी l उसके ध्यान मे मुखीया के बेटी के बारे मे आया l उसने अपने दो दासो के हवाले किया था l वह याद मे आया l उसने उस लडकी को वापस पाडे पर लाने के बारे मे सोचा l अब उन दासो को धुंडणा जरूरी था l अब वे कहा गये होंगे l उसके बारे मे वह सोचने लगी l और गावं के नवयुवकों को लेकरं वह उन दासों को धुंडने पश्चीम दिशा की ओर चली गई l मजल दरमजल करते वह सौमित्र दास के पाडे पर चले गये l उससे बातचीत करके उसने पूरी समस्या बता दीl

तब सौमित्र दास ने कहा, की हमारे ईलाके मे लडकीया है l लेकीन वह इधर ही ब्याही जाती है l और इधर के लोग दुजे राज्य लडकीया ब्याह के नहीं देती l तब बाईसा ने उन्हे सोपी हुई लडकी के बारे मे कहा l तब सौमित्र बोला, की वह लडकी तो अंगत के पास है l तब उसके बारे मे थोडी बातचीत की l सौमित्र ने थोडे दिन ठेहरणे के लिये कहा, तब वह भी चलकर थक चुकी थी l दो दिन का सौमित्र का अतिथ्य उसने स्वीकार किया l और दो दिन बाद वह अंगत की बस्ती की तरफ निकल पडी l पहाडी दर्रो के रास्ते वह चलते हुवे वह लोग अंगत के गावं आ पहुंची l हरी भरी जंगली पहाडीयों के बीच अंगत का पाडा बसा हूवा था l गावं के एक छोर पर अंगत का घर था l बाईसा के साथ सौमित्र को और उनके साथ आये उन पांच -छे लडकों को देखकर अंगत को अचरज हुवा l उन चार लडकों को साथ आये देखकर अंगत के मन मे बाईसा ने दी हुई लडकी के बारे मे खयाल आया l उसने उनका उचित आतिथ्य किया l थोडी देर बाद बाईसा ने उस लडकी के बारे मे पूछताज की l तो अंगत ने वह पानी भरणे झरणे पर गई है l ऐसा कहा l थोडी देर बाद सभी हकीकत बाईसाने केह डाली l उसकी बात सुनकर अंगत बोला l “बाईसा मालकीण आपका सुझाव मुझे गलत लगता है l आपने जब हमारे हात इस लडकी को सोपा था l और हमारी दास्यत्व से मुक्तता की थी l तबसे हम मुक्त है l आप के कहे अनुसार इतने लडकों के बीच एक अकेली लडकी को भेजना हमे गवारा लगता है l जब आप के पाडे का मुखीया लडकी के पैदा होने

को विरोध जताता था l तब आप के पाडे के लोग चूप चाप बैठे रहे l उन्होंने विरोध नहीं जताया l प्रकृती के खिलाप जो जायेंगे उसे यही सजा मिलेगी l अब आपके अगले वंश का प्रश्न आया, तो इस लडकी की याद आई l चले जाईये हम हमारी बेटी किसी भेडियो के हवाले नहीं सोपेंगे l जो भी रुखासुका खाकर हम अपना जीवन बसर करेंगे l”

अंगत की बाते सुनकर बाईसा को धक्का लगा l वह बोली, “ लडकी हमारी है l उसकी परवरिश का सब खर्चा मैने दिया था l इतना ही नहीं उसके बदले मैने आप दोनो को दास्यत्व से मुक्त किया है l और हक्क जताने के लिये, नाही तुम उसके पिता हो l”

उनकी बेहस चल रही थी l के इतने मे अंगत ने पाली हुई बेटी अरुंधती वाहा पर आ गईl उसने उन लोगो को पहली बार ही अपने घर में देखा था l वह अब घर के पीछे वाले रसोई घर में जाकर अपनी माता कांचन के पास बैठ गई l थोडी देर बातचीत करके अंगत के हातो मे कूछ शिक्के रख दिये l और लडकी को सोपने की बात की l तब उसने उसको संभालने की जादा किंमत मांगी l तब बाईसाने अपने गले का बचा हुवा आभूषण देकर मामला निपटा दिया l इतनी देर अपनी बेटी कहने वाला कूछ सिक्को के बदले तथा अलंकार के बदले अपने बेटी को सोपने के लिये तयार हो गया l उनकी बाते अरुंधती अंदर बैठकर सून रही थी l उनकी बाते सुनकर उसने जान लिया की उसका पालने वाला पिता उसका सौदा कर रहा है l वो भी उससे जीसने उसे इन के हाथ सोप दिया था l अंगत ने कभी भी उसके पालन पोषण का खर्चा नही किया था l वह गावं के लोगो के मदत से पली बडी थी l अंगत ने उसे मिले हुवे पैसो का इस्तेमाल अपने शौक पुरे करणे के लिये ही किया था l कांचन ने ही उसकी देखभाल की थी l जब भी अंगत दारु पीकर आता, तब उसे दास्यत्व मे हुये अत्याचार याद आते l तो वो उसका रोष उसपर निकालता था l उसके मार से बचने के लिये वह जंगल तथा अपनी सहेलियो के पास भागती थी l अब वह यौवन के कगार पर आई l तो उसके सामने यह समस्या आ गई l अब वह झट से उठी, और जंगल की तरफ भाग गई l तब बाईसाने उसे पकडणे हेतू अपने साथ आये लडको को भेजा l तब वह भागती पहाडी के झरने के जलप्रपात के पास पहुंची l वह कुदने वाली ही थी l तभी पीछे से आवाज आई l “ रुको सुनो तो l”

 उसने पीछे मुडकर देखा l इतने मे उसके पीछे आया नव युवक बोला, “क्यो प्रकृती के दिये हूवे इस सुंदर जीवन को नष्ट कर रही हो?”

तब अरुंधती बोली, “ क्या करे जिंदा रहकर, जन्म देते ही मां – बाप ने छोडा l यहा पर दुःख भरी जिंदगी जी l और अब यौवन मे आप के हातो पिसने से अच्छा है l की अपना जीवन खत्म कर दूं l”

तब दुसरा युवक बोला, “ तुम्हे प्रकृती ने अनेक समस्याओ से बचाया , ताकी तुम पुरी मानव जाती को एक शीख दे सको, की नारी का सन्मान करना चाहिए l हमारा वंश चलाने के लिये सही हम तुम्हारे सामने भिक्षा मांगते है l”

तब वह बोली, “ यह समस्या तुम लोगो ने पैदा की है l तुम इक्कीस जनो से शादी करके मै अपना जीवन नर्क नहीं बनाना चाहती l इससे तो अच्छा है की इस झरने के जलप्रपात से कुदकर यह जीवन भगवान को समर्पित कर दूl”

तब वे युवक उसके सामने घुटनो पर बैठकर उससे आपने आदिम जीवन श्रृंखलि की भीक मागने लगे l तब उसने उनस अपने प्राकृतिक देवता की शपथ लेकर उनसे अपने मुताबिक इच्छा अनुसार वर चयन करने का हक्क मांगा l तब उन लोगो ने वो मान्य कर लिया l और समजा बुझाकर वे लोग उसे वापिस लेकरं आये l और बाईसा को लेकरं अपने राज्य की ओर चल पडे l जाते वक्त अरुंधती अंगत के पास जाकर बोली के तेरे जेसा बाप किसी को न मिलेl और वह उन यूवको के साथ चली गई l

उसके जाणे के कूछ महीनो बाद सागर की तरफ से दुसरे द्वीप समुह के लोगो ने हमला कर दिया l वहापर लुटमार मचाई l जो लोग जंगल मे भाग गये l वह सिर्फ बच गये l अंगत मदिरा पिकर धूत पडा था l इस कारण वे लोग उसे पकडकर ले गये l कांचन जंगल मे भाग जाने से बच गई l

९) जीवन के दो छोर नर और नारी


इधर लिंबोली आने पर बाईसाने पाडे के लडकों को इकठ्ठा किया l और उनसे वह सौदे बाजी पर उतर आई l वह उन लोगो से बोली की जो उसे बहुत सारा अरुंधती के वजन जितना सोना लाकर देगा उससे ही अरुंधती की शादी होगी l अरुंधती को देखकर वे सभी चल बिचल हो गये l तभी वह पांच लडकोने खडे होकर उन्होंने बाईसा को पकडकर एक पेड से बांध दिया l और व आगे आ गये l उनमे से एक बोला, “ कोई सौदा नहीं होगा l ये लडकी चाहें उससे विवाह करेगी l उसपर जबरदस्ती नहीं होगी l और जो भी करेगा l उस को मृत्युदंड दिया जायेगा l हम पर यह मुसिबत इस बाईसा और उसके दामाद याने हमारे भूतपूर्व मुखिया के कारण आ गई है l आज के बाद यह लडकी जो कहेगी वही होगा l

तभी अरुंधती आगे आई और बोली, की वह कोई पशू नहीं है l जो भी आये और उसकी दुर्बलता का फायदा ले l आज मै इस पाडे के उन पाच नव युवको का चयन करती हुं l और उनसे गांधर्व विवाह करती हुं l और बाकी के अपने लिये दुसरी पत्नी धुंड ले l उसके कहे अनुसार उन पाच लडकोने उससे गांधर्व विवाह किया l और हर एक वर्ष के लिये उनमे से एक उसका पती होगा l और उस दौरान दुसरा उसके साथ रिस्ता नहीं रख सकता l येसा करार उन लोगो ने किया l उनकी योजना पाडे के सभी युवकोने मान ली l और वे अपने आप के लिये जीवनसंगीनी धूंडने के लिये निकल पडे l कुछ लोगो ने अपने आस पास के पाडो से तथा अन्य जगह से लडकीया खरिदकर, कुछ भगाकर अपने के लिये पत्नी लाये l

उस दिन बाईसाने जान लिया की प्रकृती के जीवनचक्र के विरुद्ध अपने मुताबिक कुछ नहीं होता l उस दिन से बाईसा अरुंधती के पास उसकी दादी के बजाय उसकी दासी बनकर रहणे लगी l अरुंधतीने उसके साथ विवाह किये उन लडकों को तीन तीन बच्चे दिये l तब से उस पाडे पर नारी जाती का सन्मान होणे लगा l और उस पाडे पर मातृसत्ताक कुटुंब प्रणाली अस्तित्व मे आ गई l कुछ ही सालो मे वाहा पर आदिम जीवन फुलणे लगा l और पाडे का जीवनचक्र प्रकृती के अनुसार चलने लगा l


Friday, May 3, 2024

८) प्रकृती,पेड और मानव

 ८) प्रकृती,पेड और मानव

८) प्रकृती,पेड और मानव


जीवन मे पेड का बहुत ही जादा मतलब है l वसुंधरा पर होणेवाले पेड ही अपने जिंदा रहणे का महत्वपूर्ण अंग है l हमे जिंदा रखणे के लिये आवश्यक प्राणवायू यह पेड ही देते है l फल, फूल, अन्न, औषधी तथा निवारा इस जैसे महत्त्वपूर्ण प्राथमिक जरुरते पेड द्वारा पूरी की जाती है l हमारा गावं एक खुशहाल नैसर्गिक संसाधनो के बीच बसा हुवा है l गाव के आसपास के पहाडो से लेकरं दररो मे नदी के किनारे तक हरे भरे पेड पाये जाते है l शहर के दूषित माहोल से दूर सुंदर वन के नजदीक पंछियो की चीलकारी सुनकर एक अलग ही माहोल की अनुभूती होती है l हमारे गाव के आसपास पीपल, जामून, बरगद, आम्, अंजन जैसे कई तरह तरह के पेड पाये जाते है l

हमारे गावं के पास एक शिवजी का मंदीर है l उसके आस पास बडे बडे पेड थे l औदुंबर, वटवृक्ष, तथा पीपल की छाया मे मंदिर के आसपास का परिसर शांती पूर्ण भाता था l बारिश के दिनो मे मंदिर के आसपास छोटे छोटे खड्डे बन जाते थे l उनमे बुढ्ढी बारिश के समय पेड के पत्तो से गिरकर पानी भर जाता था l बारिश की बुंदे गिरकर उस पानी पर छोटे छोटे फुगे फुल कर तुटते थे l उस वक्त गावं मे पक्की सडक नहीं बनी थी l इतवार के छुटी के दिन मैं और मेरे दोस्त मिलकर गोटिया खेलते थे l उस समय पच्चास पैसो मे एक गोटी मिलती थी l जीन गरीब बच्चो को गोटीया खरिदना नहीं जमता वह पहाडी नालो के पथ्थर लाकर उन्हे बरगद के नीचे वाले कट्टे पर घिसकर गोटीया बनाते थे l खेलते समय बारिश का ध्यान नहीं रहता l जब कपडे गीले होकर थंड लगणे लगती तब घर का ध्यान होता l गीले कपडो से घर में आ जाते l और घर के अंधेरे वाले कोठी में कपडे बदल देते l लेकीन पाव के ओल के निशाण देखकर मां पेहचान लेती l और दाटती l

हमारे बडे काका की बडी बेटी तो सक्त थी l उसे हम बच्चो का समय के मुताबिक न चलना और पढाई से मूह फेर लेना पसंत नहीं था l शालेय सत्र परीक्षा नजदीक आई थी l परीक्षा के आदले दिन हमारे बडे भैया गोटीया खेलणे गये थे l बाहर गावं गये हुवे हमारे पिताजी आये l उसने उन दोनो की शिकायत की l पिताजी के कहने पर वह उन्हे बुलाने गई l

८) प्रकृती,पेड और मानव


दीदी जहा भाई खेल रहे थे l वहा पर चली गई l उन लोगो को मिठाई के बहाने घर पर बुलाके लाई l हमने तब तक घर मे जो भी छडी दिखाई दे वह लेकर दूर छुपा दी l ताकी पिताजी को मारणे के लिये छडी न मिल पाये l वह जब उन्हे बुलाके लाई l तब हमे लगा की हमारी योजना सफल होगी l लेकीन उसने पहले ही एक बेत की छडी निकालकर धान के तट्टे मे छिपाई थी l वह लेकरं वह आज्ञाधारक शिष्य के भाती पिताजी को देती l उससे जो उन्हे मार पडती देख हमे नानी याद आती l और झूठी कसम खाते की अब फिर कभी नहीं खेलेंगे l और अपने दातो पर दात रगडकर दीदी को बुरा भला कहते l इतना ही नहीं घर के पीछवाडे होने वाले बांबू के बेट मे आये कोमल उगे हरे कोंब तोडते l ता की न रहे बास न बजेगी बासुरी l लेकीन जब बारिश सुरू हो जाती है l तो वही बेट बहुत हरा भरा होता और जादाही फुलता l

८) प्रकृती,पेड और मानव


शिवजी के छोटे मंदीर के पीछे एक गौर वर्ण वाली दादी रहती थी l उसका घर घने आम् के पेडो के बीच था l उसके पेड के आम् बहुत ही रसपूर्ण और मिठे थे l उसका स्वाद आजकल मिलनेवाले बाजार के हापूस में भी ना है l स्कूल के बच्चे बरसात के पहले दिनो में उसके आम् के बगीचे मे गिरे आम् लाने जाते l

 कभी तो चुरा के लाते l उसकी बडी आंखे देखकर मै डर जाता l और चोरी करना पाप है l और पकडा गया तो शिक्षा मिलेगी l यह सोचकर आम् चुराने न जाता l तब मेरे दोस्त बगीचे के बाहर निगराणी करने को कहते, और व आम् चूराने जाते l जब चुराये आम् खाने से जब मै हीचकिचाता तब वे कहते की चोरी हमने की है l पाप हमे लगेगा l तुम खावो l तब रसभरे आम् देखकर जी ललचाता l और आम् खाते समय आम् के केसर से गाल कब पिले होते समज ही नहीं आता l

जब बुढी दादी को जब यह बात पता चलती l तब वह गुस्सा करके बच्चो को गालिया तक देती l तब बच्चे कहते, की दादी तुम तो बुढी हो गई हो l तुम आम् का क्या करोगी l अब कितने दीन खावोगी l मरणे की उम्र हो गई है तुम्हारी इतना गुस्सा अच्छा नहीं l तब वह डर जाती l और डॉक्टर के पास जाकर एक सलाईन या इंजेक्शन रंगवा लेती l क्यो की उसे मौत से बहुत ही डर लगता था l बच्चे आम् चुराते l उस तरह उसका काम भी करते थे l उसका बाजार से सामान लाते l उसका बगीचा साफ करते l उसके घर की काम मे मदत करते l

८) प्रकृती,पेड और मानव

शिवजी के मंदिर के पास होणे वाले वटवृक्ष की पूजा करणे के लिये गाव की सभी औरते ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इकठ्ठा होती थी l वे जो पुजा करके फल छोड जाते l वे गावं के बच्चे और बंदर ले जाते l पूजा के बाद फल ओरतो और बच्चो मे बाटती थी l क्यू की वो बच्चो मे भगवान का रूप देखती थी l उस दिन वे पेड को धागा बांधकर बांध देती थी l दुसरे दिन वही धागे को तोडकर बच्चे उस पेड की पारंबियो से खेलते थे l उस पेड को श्रावण मास मे नागपंचमी के दिन झुला बांधकर खेला जाता था l एक प्रकार से वह स्पर्धा होती थी l

हमारे गाव मे होली का त्योहार एक अलग ही ढंग से मनाया जाता था l फागुन की पूनम के आदली रात को गाव के नव युवक रात को गाव के परिसर मे घुमकर एक अच्छा सावर का वृक्ष चूनते l उसे नारियल फोडकर काटकर शंखध्वनी करके गाव मे लाकर बीच चौराहे पर खडा करते l उसे आम् की पत्तियों से सुशोभित करके नारियल के तोरण पहनाते l उसके बाद रात को उसके अगल बगल गोवरियोंसे सजाके आग लगाकर शंखध्वनी करके गोल गोल बच्चे फेर धराते l शरीर मे होने वाली नकारात्मक ऊर्जा निकल के जाकर सकारात्मक उर्जा से शरीर जोशपूर्ण बन जाता l हमारे सभी त्योहार प्रकृती के साथ जुडे है l

हमारी संस्कृती की पुराणी लोकधारा की कथाये भी बहुत रोचक हैं l वे सभी पेडो से जुडी गई है l स्कूल से आने के बाद खेलकूद उसके बाद पढाई फिर खाना खाकर रात को सोने से पहले हमारे काका की लडकी हमे कहानीया सूनाती थी l उसकी सभी कहानियो मे हमारे आस पडोस मे पाये जाणे वाले सभी पेडो का उल्लेख होता था l बरगद के पेड की चुडैल की कहानी तो वह पुरे अभिनय के साथ सुनाती थी l उसके कथा मे तरह तरह के पेड और उन पर डाकीण, शाकिन, भूत, पिशाच्च आदी पात्र रहते थे l जब हम वह कहानी सुनकर डर जाते तो वह हमे राम नाम कहने को कहती l उससे भूत भाग जाता है l ऐसा कहती , अंत मे कहानी इतनी रोचक हो जाती की बुराई से दो हाथ करने की क्षमता आ जाती l

अब हम बडे हो गये है l अब वह किस्से यादे बनकर रह गए हैं l आजकाल अबादी इतनी बड गई है की बहुत सारे पेड काटे जा रहे है l बरगद ही नहीं रहा तो कैसी चूडैल, कैसा भूत l वटवृक्ष याने बरगद के पेड काटे जाणे से कैसे झुला झुलेंगे बच्चे l अब तो घर मे झुलते हैं वो भी छोटासा झोका देकर l क्या उसमे मजा है?

आजकाल दुकानो मे आमरस बेचा जा रहा है l तो आम् के पेड से आम् चुराने का मजा ही नहीं मिलता l टिव्ही तथा मोबाईल के इलेक्ट्रिकल भवरे मे फसे हुवे लोग प्रकृती से बहुत दूर जा रहे है l गाव भी बदलने लगे है l शिवजी का पुराना मंदिर तोडकर मार्बल का फर्स बसाया हुवा मंदिर बनाया गया है l पुराने मंदिर मे खेलने जितका मजा नये मंदिर मे खेलने मे नहीं है l बडे बडे पेड काटे जाणे के कारण खेल कुद भी व्यर्थ लगता है l विज्ञान और तंत्रज्ञान के पीछे भागने वाले लोग प्राकृतिक सुंदरता छोड काच के घरो के मोह मे पडे है l क्या इससे उन्हे आरोग्य और स्वास्थ्य मिल पायेगा l पेड काटने के कारण वायू प्रदूषण बड रहा है l तो कैसे ताजी हवा मिल पायेगी? पेड काटने के कारण हवा प्रदूषण बढ गया है l तो इन्सान की आयु कम होती जा रही है l

जलद ही प्रकृती का महत्व हमने जान के विज्ञान की राह पर चलते हुवे पर्यावरण का अगर रक्षण नहीं किया तो प्रकृती एक दिन हमे खिलोना बनकर छोडेगी l इस वसुंधरा से हमारा नामोनिशाण मिट जायेगा l क्या इन बातो को आप समज पाते है l क्या आप अपनी नैसर्गिक आपदा का रक्षण कर पायेंगे?क्या आप भी दुनिया के बाजार मे खो जायेंगे l आप को ही सोचना है l और योग्य रस्ते का चयन करना है l


Sunday, April 28, 2024

७)पानी

 ७)पानी

लेखक: निशिकांत हारुगले.


पानी


महाराष्ट्र राज्य में पश्चीम घाट में अनेक गाव बसे हुवे है l यहा पर हरे भरे वादियों मे इतिहास की गाथा सुनाने वाले किल्ले पाये जाते हैl यहा पर पहाडी किल्ले के अआस पास बहुत सारे छोटे छोटे गावं पाये जाते है l महाराष्ट्र के दक्षिण मे स्थित एक जिल्हे मे एक किल्ला है l उसके आस पास छोटे छोटे से गावं बसे हुवे है l उन मे तीन गाव है l एक वनगाव, सोनगाव और तिसरा कडेगांव l वनगाव जो था वह किल्ले के नीचे बसा हुवा था l उसके नीच थोडी दूर पूरब की तरफ कडेगाव था l तो दुसरी तरफ पश्चिम की तरफ नीचे सोनगाव था l वनगाव के नीचे से एक नाला निकलकर सोनगाव और कडेगाव के बीच से होकर नदी की तरफ जाता था l बरसात के दिनो मे यह नाला इतना उफान पर होता की एक नदी के माफीक भाता l

 लेकिन शिशिर तथा वसंत ऋतू तक वह पुरी तरह सुख जाता l और यहा के गाव में पानी की दिक्कत हो जाती l यहा के लोगो को काम जो मिलता जो भी बरसात के चार महिने मे, वह भी खेत से, उसके बाद यहा के लोग नजदीक वाले शहर, या पूना, मुंबई को जाते l जो भी काम मिले वह करते l और अपना गुजारा करते l और गावं मे रहते सिर्फ बुढे बुजुर्ग तथा स्कूल मे पढने वाले बच्चे और औरतें l शिशीर ऋतू के दौरान गाव के देवता की यात्रा आ जाती l और शहर गये रोजी रोटी कमाने के लिये लोग गावं की तरफ आते l

हर साल की तरह इस साल भी वनगाव की यात्रा थी l शहर गये जवान लडके गावं की तरफ आने लगे थे l जब यात्रा का दिन आया, गाव मे पानी की किल्लत होणे लगी थी l गाव के लोग यात्रा के दिन ही पानी के लिये इधर उधर भटकणे लगे l यात्रा के दिन आये बाहर से मेहमान यह सब देखकर छि थू करने लगे l एक मेहमान ने जवान लडको के सामने दो बाते सुनाई की कैसे लोग है यहाँ के l यहा पर पानी की किल्लत है l कैसे इस गावं मे लडकी ब्याह के देगा कौन? यह बाते जवान लडको को बहुत ही चुभ गई l यात्रा के दुसरे ही दिन गाव की पंचायत की सभा बुलाई गई l गाव के सरपंच को उन्होंने भली बुरी सुनाई l इस समस्या के बारे मे गाव सभा मे बहुत ही कही - सूनी हुई l सभा में सरपंच की बॉडी मे नियुक्त हुवा एक माधव नाई था l उसका नाम माधव नाई था l अपना पुरखों से चला आया हजामत का काम वह करता था l वह सभा मे उठ खडा हुवा l

“ क्यो की जो न जाणे कोई वह जाणे नाई l” ऐसी कहावत है l माधव नाई हजामत के कारण इधर उधर के गावं जाता था l उसका आना जना सोनगाव से लेकरं कडेगांव तक था l इस कारण बहुत से लोगो मे उसकी जान पेहचान होती थी l उसने उनके गावं के झरणे का पानी सोनगाव तथा कडेगांव के लोगो ने किस तरह चुराया वह सब कहाणी उसने बताई इतना ही नहीं उसका हल भी बताय l

उसने पहले सोनगाव के लोगो ने पानी कैसे चुराया वह बताया, उसने कहा “सोनगाव का एक शिक्षक किल्ले के नीचे वाले पहाडी पर बसे हुवे शिवपेठ नामक गावं मे पढाने के लिये जाता था l उसकी वहा पर सरकार ने नियुक्ती की थी l वह अपने गावं के पश्चिम छोर वाले रस्ते से जाता था l सोनगाव मे पानी की समस्या दूर करने के लिये उसने हमारे गावं की पश्चिमी छोर के झरणे का पानी पाईप डालकर ले जाणे का सुजाव दिया l सोनगाव के लोग जब नल डालने आये l तो उस पानी से खेती करने वाले गाववालोने उन्हे रोका l तब यह मामला सरकारी न्यायालय जा पहुंचा l तब यह मामला सुलजाने के हेतू तहसीलदार सोनगाव की तरफ से आया l तब तहसील दार ने कहा की झरणे के पास छोटा तालाब बनाया जाय l जिसमे से मिलने वाले पानी का एक हिस्सा सोनगाव को दिया जाय l और तीन हिस्सा पानी वनगाव के खेत वाले किसानों को दिया जाय l तब कूछ वनगाव के अडेलतट्टू किसनो ने अपने मुछोपर ताव मारते हुवे तहसील दार को कहा की पानी हमारे गाव की हद्द मे है l एक हिस्सा क्या मूछ का बाल उगाने जितना भी ना दे हम l तब सरकारी कोर्ट ने खेत से बढकर प्यास को महत्त्व देते हुवे सोनगाव को तीन हिस्सा पानी देने को कहा l और एक हिस्सा पानी खेत के लिये छोडने को कहा l लेकीन सोनगाव के चलाख लोगो ने नल डालते वक्त गेहरा खड्डा खुदवा दिया l ताकी किसान पानी न ले पाये l और उनका गावं नीचे होने के कारण उन्हे आसानी से पानी जा सका l

पानी


अब भी हमे पानी मिल सकता है l लेकीन वह पूरब की हद्द से , हमारे गाव से पुरब की तरफ एक नाला है उसके ऊपर एक झरणा है l उसका पानी कडेगांव के लोग सिमेंट का पाईप डालकर ले गये है l वहा पर पाईप भर के जाकर भी थोडासा पानी बेहता रहता है l वही सही हम पानी पा सकते है l लेकीन कडेगाव के लोगो से टकरायेगा कोण?”

तब सरपंच जी बोले, “ पहले हम गाव का नक्षा देखेंगे l की वह पानी किस गाव की हद्द मे है l कल फिर से सभा भरेगी l” ऐसा कहकर सभा बरखास्त हो गई l दुसरे दिन श्याम को फिर से सभा का आयोजन किया गया l

दुसरे दिन सरपंच और दो होशियार पढे लिखे गाववाले तहसील कार्यालय गये l वहा जाकर उन्होंने गाव का नक्षा देखा l नक्षे की प्रत मिल गई l तो उन्होंने गाव के ईलाके की जाणकारी इकठ्ठा कर ली l और गावं की सभा मे सब खुलासा किया l दोनो पानी के प्रवाह गाव के इलाकें मे थे l तो उस पानी पर गावं का हक था l भिड मे से एक लडका उठा l और बोला , “ हमारे गावं का पानी है l हमे चूप नहीं बैठणा है l गाव मे पानी लाकर ही रहेंगे l”

तब मधू नाई बोला, “ चूप कर लडके, गरम जोशीले खून का उबाल मत दिखा l पहला पानी गावं के नादान किसानो की वजह से सोनगाव को देना पडा l अब अकल से दिमाग थंडा करके काम चलाना है l जो की साप भी मरे और लाटी भी ना तुटे l”

फिर माधव नाई बोला, “ अब मै केहता हु l उस तरह तिन अर्जिया लिखी l एक सोनगाव के सरपंच को, दुजी कडेगांव के सरपंच को और तिसरी तहसील को l”

माधव नाई के कहे अनुसार अर्जीया लीखी गई l अर्जी मे लीखा गया था l की वनगाव मे पानी की किल्लत सुरु हो गई है l और पुरब तथा पश्चिम के झरने से हमे पानी दिया जाय l आर्जी पहुंच गई l अर्जी देणे वाले ने सोनगाव और कडेगांव के सरपंच को कहा की कल आप लोग वनगाव आकर इस समस्या का निवारण किजीये गा l अगर नहीं आये तो इसका अंजाम बुरा होगा l

पानी


दुसरे ही दिन दोन सरपंच वनगाव आ गये l काफी देर तक यह चर्चा चलती रही l दोनो ने हात खडे कर दिये l और पानी देणे के लिये एक दुसरे को कहने लगे l असल में समस्या यह थी की उनके गाव वालो ने उन को धमकी दी थी l की अगर पानी के बारे में हमें नुकसान हुवा l तो अगले चूनाव मे तुम्हे दिखा देंगे l इस कारण वह एक दुसरे से अपने स्कीम से पानी देने को कह रहे थे l वनगावं के लोग एक घंटे से यह तमाशा देख रहे थे l वनगाव के सरपंच ने कहा की ये चुहे बिल्ली का खेल बंद कर दो l पानी हमारा है l हम चाहें तो दोनो गाव का पानी बंद कर सकते है l हम सिर्फ पांच दिन की सहुलियत देते है l अगर पाच दिन मे यह निपटारा न हुवा तो तुम्हारे गाव की प्यास् कैसे बुझाते हो वो हम देखेंग l

नाही तुम लोगो को छटी का दूध याद दिलाया तो हम भी वनगाव के नहीं l तुकोबाजी का अभंग हमे भी याद है l चाहें दान मे पुरे कपडे भी देंगे l लेकीन बुरे लोगो पर हमारे दंडे बरसेंगे l अब चले जाव यहा से सिर्फ पाच दिन है तुम्हारे पास l” ऐसा कहने पर वे लोग चूप होकर चले गये l तिनो गाव मे एक ही चर्चा थी l की पानी का बटवारा कैसे होगा?

देखते ही देखते पाच दिन हो गये l छटे दिन एक गाववाले को कडेगांव और सोनगाव को भेजा गया l वह हात हिलाते आया l उसने कहा की दोनो गावं वाले मान नही रहे है l तब वन गावं का सरपंच आग बबुल हो गया l उसने अपने गाव की सरपंच बॉडी तथा गावं के जिम्मेदार लोगो से सलाह मशवरा किया l गाव के पंद्रह सोलह नौजवान इकट्ठा कीये l उन्हे रात को चावडी में बुलाया l दो गुट बना दिये गये l एक पुरब की तरफ तो दुसरा पश्चिम की तरफ भेज दिया l उनके हात मे कुदल ,फावडा , हातोडा ये अवजार दिये l वे गुट दो तरफ चले गये l पूरब की नाले की तरफ कडेगाव की सिमेंट की पाईप थी l उस गुट ने दो दनको मे ही उसका काम तमाम किया l और सभी पानी की लाईन उखाड फेकी l पानी के फवारे उडने लगे l पानी झरणें से बहकर नाले की तरफ जाणे लगा l

इधर पश्चीम दिशा की तरफ गया हुवा गुट पानी के नल के पास पहुंचा l उन्होंने पाईप तोडने की कोशिश सुरू की लेकीन वह बीड के धातू का बना था l कितने घाव डाले पर तुटणे का नाम हि नहीं ले रहा था l लडके तोडणे के लिये हिचकिचाने लगे l तब उनके साथ गया हुवा माधव नाई बोला, “ अरे कैसे मरगठ्ठे के लडके हो l देखो ए हमारी गावं की इज्जत का सवाल है l अगर ए नल नहीं तुटा तो हमारे गावं के लोग और गाय भैस् पानी पानी करके मरेंगे l देख क्या रहे हो ये लो गणू लुहार का हातोडा और तोड दो ये नल,”

बहुत प्रयास से भी वह नल टस से मस नहीं हो रहा था l तब माधव नाई बोला, “ अगर ये नल जो तोडेगा उसकी एक मास की हजामत मै बिना रुपये लिये करूंगा l और न तोडा तो एक एक की आधी मूछ मुंडवाके रहुंगा l ”

तब उन मे से एक युवक आगे आया l दिखने मे दुबला पतला लग रहा था l उसने हातोडा लिया l और नल के पास गया l और नल पर हातोडा चलाने लगा l

उस हतोडे की आवाज से आस पास का माहोल कंपित हो रहा था l रात के अंधेरे मे उन युवको को भारी जोश आया था l उन्होंने बारी बारी जाकर उस नल पर घाव डाले l देखते ही देखते नल तूट गया l पानी झरणे मे जाने लगा l उसके बाद वे लोग गाव आ गये l नल तुटणे के कारण उन दोनो गावों का जलपुरवठा खंडित हुवा l जब देखने गये तो नल तुटे पाये l दोनो गावों ने वनगाव के लोगो के खिलाफ शिकायत दर्ज की l दुसरे दिन देखने के लिये पुलिस आने वाले थे l तब वनावनात के लोगो को जब यह खबर मिली तो सरपंच बोले, “पुलिस लेकरं आणेवाले है क्या? अब देखते है क्या करती है पुलिस?, कोई आदमी नही जायेगा उधर सभी औरतो को बाहर निकालो l आज चुला बंद पानी की लढाई होगी l गाव की महिला को चावडी पर इकट्ठा किया गया l उनके दो गुट बना दिये गये l और दोनो तरफ भेजां l उनमे कूछ झगडालू थी l पुलिस और उन गाव के लोगो के आने से पहले वनगाव की औरते नल के पास जाकर बैठ गई l जब पुलिस को लेकरं कडेगांव के लोग आये l तब औरतों को देखकर वे लोग आगे आने से कचरणे लगे l तब कडेगांव का एक आदमी बोला, “ अरे, वो वनगाव की चुडेलो तुम्हारे आदमी चूहे के माफीक घर में दुबक कर बैठे हुवे है क्या? जो तुम आई हो पानी चूराने l”

तब वन गावं की सरपंच की बिवी बोली, “ अरे, वो मेंढक किसे पानी चोर केह रहा है l चांद, सूरज और धरती मां जाणे पानी किसका है l हमारी गावं की सरहद मे है, यह पानी, चुराके ले गये तुम और हमे चोर केहते हो l ये तो उलटा चोर कोतवाल को डाटे l”

दुसरा आदमी बोला, “ तोहरी जबान तो कैची की तरह चलती है l काट के फेक देंगे l चूप चाप यहा से चली जावो l वरना पत्थर मारके भगा देंगे l

तब वनगाव की सभी औरते बोली देखते है l कोण भगाता है किसे l उन मे से एक बोली, “चौथी कक्षा मे हमने भी पढाई की है l की मावलो ने किस तरह पावनखिंड लढी थी l और हम तो पहाडी शेरनी है l चलो उठवो पत्थर धावा बोल दो l”

उन्होंने जोर से पथ्थर फेकणे सुरु किये l जैसे पथ्थर लगणे लगे l कडेगांव के लोग और वे पुलिस इधर उधर भागणे लगे l चढण उतरण के रास्ते भागते हुवे वो हाफने लगे l उनकी सास फुलणे लगी l उनकी हालत देखकर वनगाव की औरते हसणे लगी l तब एक पुलिस दुसरे से बोला, “ अबे खा बिर्याणी , वडा पाव, देख कैसी हालत हुई हमारी”

दुसरा पुलिस वाला, “ छोडुंगा नहीं इनको, ठाणेन में बंद कर दूंगा l”

पहला पुलिसवाला, “ किस किस को ठाणे मे बंद करवायेगा l पुरे गावं की औरते थी l और हमे सिर्फ देखने का नाटक करना था l असल में यह पानी वनगावं का ही है l"

दुसरा पुलिसवाला, “ अरे, वो ठीक है l लेकीन पुलिस पर हात उठाना जुरुम है l कायदा कानुन कूछ है क्या नहीं l”

पहला पुलिस वाला, “ कैसा कायदा कानुन पहले तो हमने ही गलत किया है l इन कडेगाव और सोनगाव की बातों मे आकर l इनकी शिकायत न सुनकर दी हुई बिर्याणी खाकर आग ये रोक झाडणे, तो क्या दुसरे चूप बेठेंगे l देख में तो कोई शिकायत न करूंगा l और तुम भी मत करना l वरना l”

दुसरा पुलिस वाला, “ वरना क्या होगा l”

 पहला पुलिस वाला, “ मेरा घर में हुक्का पानी बंद होगा l क्यो की मेरी बिबी वनगाव की है l उसने मुझे धमकी दि है l की अगर वनगाव वालो के साथ कूछ गलत सलत किया तो घर मे आना बंद करवा देगी l”

 दुसरा पुलिस वाला बोला, “ अरे, बापरे यह बात है l इसलीय तुम इधर आने से मना कर रहे थे l चलो तो फिर सुलाह करते है l”

 दोनो ठाणे चले गयेl जाकर सब बाते ठाणेदार से की, तब ठाणेदार उलटा गुस्सा होकर एक पुलिस की तुकडी लेकरं वनगावं चला गया l लेकीन तब पुरा गावं पुलिस के साथ लढणे झगडणे के लिये तयार था l तंग वातावरण देखकार ठाणेदार ने शांती से पुरा जायजा लिया l और शांती से बातचीत करने हेतू पूरी घटना जाकर तहसीलदार को दे दी l

दुसरे दिन तहसीलदार ने तीनो गावं की सरपंच तथा अन्य सदस्य को बातचीत करने के लिये बुलाया l कडेगांव तथा सोनगाव के सरपंच पानी देने को राजी हुवे l तब तहसीलदार बोले की वन गाव को थोडा पानी देना चाहिए l वे चाहें तो छोटासा नल डालकर भी ले जा सकते है l तब वनगाव का सरपंच बोला की साहेब आप भी बिर्याणी खाकर बोल रहे है क्या? पानी का बटवारा हम करेंगे l हमारा पानी है l आप कोण होते है l इस झरनों के मालिक l

तब उसने कहा की सोनगाव की तरफ के पानी के तीन हिस्से होंगे l पहला वनगावं दुसरा सोनगाव और तिसरा जंगली जानवरो के लिये l और उसी तरह कडेगांव की तरफ के पानी का भी होगा l उसके लिये वहा पर एक छोटीशी टंकी बनाकर यह बटवारा होगा l कल से हम नल खुदाई का काम चालु करेंगे l

पानी


दुसरे दिन से ही गाववालो को लेकर वनगावं के लोग काम करणे लगे l कूछ दिनो में उन्होंने नल का काम पुरा किया l और गावं मे पानी आया l तहसीलदार ने भी इस योजना को मान्यता दे दी l और इस तरह पानी का बटवारा हो गया l और इस प्रकरण पर पडदा पड गया l


Thursday, April 18, 2024

६)साहस

 ६) साहस


६)साहस
सौमीत्र


सौमीत्र एक होनहार लडका था l उसके पीताजी एक उद्योजक थे l उनकी शहर के बाजार मे बडी कपडो की दुकान थी l कारोबार मे अच्छा जम बैठने के कारण उनकी आर्थिक स्थिती अच्छी थी l सौमित्र के दादाजी फौज में थे l वह फौजी होणे के कारण उनका ब्याह नहीं जम रहा था l बहुत प्रयास के कारण उस जमाने मे उनकी शादी हुई थी l उसके दादा और दादी जब साथ में खडे रहते l तो ऐसा लगता की नारीयल के पेड के पास छोटा आम् का पेड खडा हो l इस कारण उनके बच्चो में यह अनुवंशिकता दिखती थी l सौमित्र के पिताजी अपने मां के जैसे खुजे हो गये थे l और उसके पिताजी की बहने अपने पिता की तरह लंबी बनी थी l सौमित्र के पिताजीं नाटे होणे के कारण वह फौज मे भरती हो ना सकते थे l इस कारण दादाजी की इच्छा पुरी ना हो सकी l लेकीन दिमाग में तेज होणे के कारण एक अच्छे व्यावसायिक हो गये थे l दादीजी के खुजे होणे के कारण दादीजी की सास् हमेशा ताने मारती थी l लेकीन दादाजी उसवक्त हमेशा दादीजी की तरफदारी करते l क्यो की दादीजी एक अच्छी जीवन संगिनी है l दादाजी बाहर दहाडते शेर की तरह थे l उनकी मुच्छे देखकर आस पास के छोटे बच्चे भी डर जाते l औरते तो सर पर पल्लू का घुंगट ओढ के सामने आती थी l लेकीन दादीजी नाटी होणे के बावजुद उनका आवाज बाळासाहेब ठाकरे के मफिक करार था l उनके आवाज से घर के सभी भयकंपित होते थे l क्यो की वह सक्त मिजाज की थी l सौमित्र की अम्मा और पापा भी उनसे डरती थी l दादी के बिना घर का पत्ता भी नहीं हिलता था l

दादाजी की जो इच्छा जो अपने बेटे से थी l वो जो पूरी ना हो पाई थी l वह अब पोते से पूरी होणे की आशा थी l सौमित्र को अपने जैसा फौजी बनाने की उन्होंने ठाणी थी l वह बचपन से ही उसके पीछे हात धोकर पडे थे l वह हर दिन उसे सवेरे उठते l उससे कसरत करवाते l दौड लगवाते l उसे तैराणे के लिये ले जाते l उन्होंने उसे फटाफट बनाने की ठाणी l सौमित्र को दादाजी पर गुस्सा आता था l उसके आसपास के बच्चे हमेशा देर से उठते l टिव्ही देखते l खेल कुद अपने मन के माफीक करते l लेकीन दादाजी तो उसे फौजी बनाने के लिये कसरत करवाने के पीछे पडे थे l वह सोचता की उसके पिताजी का बंगला है l गाडी है l कारोबार है l लेकीन दादाजी के सीर में क्यो ए फौजी बनवाने की ख्वाईश है l

दादाजी के इस रवये से वह तंग आ गया था l अब वो बडा हो रहा था l और आठवी कक्षा मे भी गया था l स्कूल के लडके उसकी तबीयत देखकर उसे फौजी कहकर चिडाते थे l

सौमित्र के पिताजी ने अब अपना कपडों का व्यवसाय बढाया था l अलग अलग जगह पर उन्होंने अपने दुकान खोले थे l उस कारण उनके तरक्की के चर्चे सभी ओर गुंजने लगे l सौमित्र अब बडा हो रहा था l आठवी कक्षा मे जाणे के कारण वह अब अकेला स्कूल जाणे लगा था l रोज की तरह सौमित्र स्कूल गया था l दोपहर हो गई l लघु छुट्टि हो गई l बच्चे बाहर मेदान में उछल कुद करने के लिये चले गये l सौमित्र भी चला गया l मैदान के एक छोर पर होनेवाले खाद्य पदार्थ के ठेले के पास वह चला गया l उसने वहापर चन रुपयों की शेकी हुई मुंगफलीयां ली l और पास होनेवाले कट्टे पर जाकर बैठ गया l और मुंगफलीयां खाने लगा l इतने में एक इसम वहा पर आया l उसने अपने आँखो पर गॉगल लगाया था l सौमित्र को अकेला पाकर वह नजदीक आया l

वह बोला, “ अरे, सौमित तुम्हारे पिताजी का अक्सीडेंट हो गया है l चलो जलदी तुम्हे बुलाया है l देखो वह कार उनके मित्र ने भेजी है l सौमित्र को यह सुनकर धक्का सा लगा l क्रोध की वह अपने पिताजी से बहुत प्यार करता था l उसके हातों से मुंगफलीया गिर पडी l सौमित्र कूछ सोचे बिना उस आदमी के साथ गाडी में बैठ गया l उस गाडी मे और दो लोग थे l वह सौमित्र को देखकर् मुस्कुराये l गाडी चल पडी l सौमित्र ने उस इसम को पुंछा की उन्हे कहा ले गये है l

वह बोला, “अरे, सौमित्र उन्हे जिल्हा सिटी हॉस्पीटल मे रखा है l”

 सौमित्र अब रोने लगा l गाडी चलती रही l थोडी दैर बाद सौमित्र के ध्यान में आया, की वह गलत रास्ते जा रहे है l क्यो की दादाजी ने उसे सारा शहर घुमाया था l वह भी पैदल चलकर l इस कारण सौमित्र को सब शहर की ठिकाणे याद थी l

सौमित्र बोला, “ अरे भाई तुम गलत रास्ते जा रहे हो l यह रास्ता तो शहर के बाहर जाता है l”

तब उसमें से एक ने पीछे मुडकर करारी नजर से देखा l तो सौमित्र के मन में शंका आ गई l वह बोला, “ यह गलत रास्ता है l मुझे यहापर उतार दो l में अपने आप चला जाऊंगा l”

६)साहस
अपहरण


तब आगे की सिटवाला आदमी पीछे मुडा l और उसने एक रामपुरी सुरा निकाला l उसे देख कर सौमित्र डर गया l तभी उसके पास वाले ने उसके हात पकडे और सौमित्र चिल्लाणे से पहले उसके मुंह मे एक कपडा ठुसा दिया l और उसे नीचे की तरफ ढकेला l और एक रुमाल उसके नाक पर रखी l सौमित्र बेहोश होने लगा l उस मे से एक बोला की यह लडका तो सब रास्ते जानता है l उसे सुला दो l” सौमित्र समज गया l की यह लोग उसका अपहरण कर रहे है l और उसके पिताजी को कूछ नही हुवा है l

इधर स्कूल की घंटी हो गई l और सभी बच्चे अपने अपने कक्षा मे जा चुके थे l सौमित्र को उनके साथ जाते हुवे किसिने भी नहीं देखा था l सब बच्चों को लगा की तासिका चुकाने हेतू वह कही छिपा होगा l इधर गाडी ने तेज रफ्तार पकड ली l वह अब छोटा रोड छोडकर महामार्ग पर आ गई l गाडी के हादरे से और नशा जादा न चढणे के कारण सौमित्र को होश आ गया l लेकीन सर बहुत दर्द कर रहा था l लेकीन उसने चुपचाप से लेटा रहणा ही ठीक समजा l अब उन अपहरण कर्तावों की भाषा बदल चुकी थी l वे अब भोजपुरी में बाते करने लगे l थोडी देर बाद वह गाडी सूनसान झाडी की तरफ जाणे लगी l थोडी ही देर में वह गाडी जंगली एरिया मे घुस गई l वहा पर जंगल से नजदीक एक फार्म हाऊस था l वहा पर वह गाडी घरी गई l वाहा पहुंचने के बाद उन्होंने सौमित्र को उठाकर फॉर्म हाऊस के पीछे के रास्ते से उसे ले जाकर एक कमरे मे पटक दिया l अब सौमित्र को लगा की अब यहा से बचना मुश्किल होगा l वाहा पर और दो आदमी थे l वह राह ही देख रहे थे l सौमित्र को एक कमरे मे बंद करके वह कामयाबी का जश्न मनाने दुसरे कमरे मे चले गये l वाहा पर जाकर वे शराब पिणे लगे l सौमित्र को उनकी सभी बाते सुनाई दे रही थी l उनकी बाते सुनकर सौमित्र ने जाना की यह लोग उसका अपहरण करके उसके पिताजी से पच्चास लाख रुपये की वे फिरोती मांगणे वाले है l उन मे से एक ने किसी को फोन किया और सभी जाणकारी दे दी l बाद में कूछ देर बाद उनमें से दो वहा पर रह गये l और तिन बाहर चले गये l गाडी जाणे की आवाज सनाई दी l वह थोडा डर गया l उसके मन मे अनेक प्रश्न उमटणे लगे l उसने कई बार अखबारों मे पढा था l और टिव्ही पर भी समाचार मे देखा था l की अगर इन अपहरण कर्तावों की मांग पूरी नहीं की तो जिसका अपहरण किया है l उसे मारकर कही एकांत जगह पर फेक देते हैं l यह सोचकर वह डर गया l डर के मारे उसको पासिना आने लगा l इतने मे कमरे का दरवाजा धाड से खुला और एक आदमी अंदर आया l उसने सौमित्र के मुह की पट्टी खोली और एक पकोडा सौमित्र के मूंह मे ठूस दिया l उसने किसी तरह से वह खाया l उसे हीचकिया आणे लगी l तब उसने थोडे पाणी की मांग की,तब उस आदमी ने थोडा पानी पिलाया l और अंदर धकेलकर वह दरवाजा बंद करके चला गया l उस आदमी के मुह से शराब और बिडी की बास आ रही थी l

इधर सौमित्र स्कूल से नहीं आने पर उसके घरवाल चिंतित हो उठे l उन्होंने आस पडोस और स्कूल तथा उसके दोस्तों से पूछताज की, लेकीन कूछ पता नहीं चला l तब वह पुलिस स्टेशन जाणे के लिये तयार हुवे l तभी घर में मोबाइल की रिंग बजने लगी l तब सौमित्र की मां ने कॉल रिसिव्ह किया l तब उस ओर से किडन्यापर बोला, “ देखो तुम्हारा बच्चा हमारे कब्जे मे है l अगर उसकी खैरियत चाहते हो तो पचास लाख रुपये तयार रखणा l अगर थाने मे रपट लिखाई या किसी से कूछ कहा l तो याद रखणा l बच्चा नहीं उसका सिर् मिलेगा l”

फोन बंद हो गया l सौमित्र की मां उसकी बाते सुनकर फूट फुटकर रोने लगी l उसने वह बाते अपने पती और ससुर को बताई l सभी को चिंता होणे लगी l तब दादाजी ने उन्हे भरोसा दिलाया l

दुसरे दिन फिर उसका फोन आया l तब दादाजी ने फोन उठाया l उससे वह बाते करने लगे l और बोले हम अपने बच्चे की आवाज सूने बिना कैसे जान ले की वह हमारा बच्चा है l तब उसने कमरे से घसिटते हुवे फोन के पास ले आया l उसके हात में फोन देकर बोलणे को कहा l, जब दादाजी ने सौमित्र की आवाज सुनी l तब वह बोले, “मेरे शिकाये गये पर गौर करो l डरो मत तुम, साहस जुटावो, मै कूछ करता हुं l”

तभ् उस अपहरण कर्ता ने फोन छिन् लिया और वह बोला की बच्चे की सलामती के लिये कल श्याम तक हनुमान टेकडी के घने जंगल मे लाल रंग का धागा बांधे हुवे बरगद के पेड के नीचे रुपये की बॅग रख आणा l अगर होशियारी की तो बच्चे के तुकडे दुसरी बॅग मे मिलेंगे l उसने फोन रखा l

सौमित्र के पापा रुपये का इंतजाम करने में लगे थे l लेकीन रक्कम बहुत बडी थी l इतना रुपये का इन्तजाम करना कोई साधारण बात नही थी l

इधर जब से दादाजी से बाते हुई l तब से दादाजी ने कहे लब्ज सौमित्र के कान मे गुंजने लगे l जब वह कमरा बंद करके बाहर गये l तब सौमित्र ने थोडी देर ध्यान किया l उसने दादाजी जो शिकाते थे वह याद किया l उस कारण उसके दिमाग से वह डर निकल गया l और उसकी मती स्थिर और शांत हो गई l उसके बाद उसका दिमाग गाडी के पहियों जैसा घुमणे लगा l उसके दिमाग में विधायक विचारों की श्रृंखला खडी होने लगी l उसने अपहरण की बाद की घटनाओं को याद किया l तब उसके दिमाग में भाग जाने का खयाल आने लगा l उसे अपने चौथी कक्षा का छत्रपती शिवाजी महाराज का पाठ याद आया l की छत्रपती शिवाजी महाराज औरंगजेब की कैद से कैसे छुटे थे l उसे प्रेरणा मिली l थंडे दिमाग से वह योजना बनाने लगा l

उसने उनकी हरकत देखी थी l रात के वक्त यह लोग शराब मे तर्र होते है l और कमरे की तरफ नही आते l तो रात को ही वह यहा से भागेगा l उसने पुरे कमरे का जायजा लिया तब उसे ध्यान में आया की बाथरूम की व्यवस्था में एक काच की खिडकी है l वहा से आसानी से वह जा सकता है l

रात का खाना देने के बाद वह लोग कमरा बंद करके चले गये l थोडी देर मे वह शराब पिकर् तर्र हुए l सौमित्र ने अपने आप को रस्सी से किसी तरह छुडा लिया l और अपने मुह से वह कपडा निकाला l और जोर की सास ली l उसके बाद अपने पैर के शूज के लेस अच्छी तरह से बांधे l और उसने दादाजी ने पढाये हुवे उपक्रम को याद किया l दादाजी ने बिना पैर की आवाज किये कैसे चलना है वह सिखाया था l वह बाथरूम की तरफ गया l बाथरूम का दरवाजा धीरे से खोला l बाथरूम मे जाणे के बाद उसने दरवाजा बंद किया l और बाथरूम के खिडकी के नये बनाये उपर नीचे करने वाले काच निकाल कर राख दिये l उसने बाहर झाका तो उसे बाथरूम का पाईप दिखाई दिया l उसने पूरी पाईप का जायजा लिया l उपर से नीचे तक कैसे जा सकता है यह जाच लिया l चांद के प्रकाश में उसने वहा से उतरणे का सोचा l और वह खिडकी से बाहर निकला और पाईप को पकडकर बंदर जैसा चढना और उतरना जो दादाजी ने सिखाया था उस प्रकार से वह पाईप से नीचे उतरा l और पैर का आवाज किये बिना वह कूछ दूर गया l और वाहा से फिर भागकर कूछ अंतर चला गया l अंधेरे के कारण कूछ दिखाई नहीं दे रहा था l थोडी देर चलने के बाद उसे दादाजी की बाते याद आई l उन्होंने कहा था, की जब हम अकेले होते है l तब हमे आस पास के वस्तूवों का इस्तेमाल करना चाहिए l और हमारा रास्ता हमे ही बनाना चाहिए l अंधेरे मे चलना बडा ही कठीण हो रहा था l तब उसके हात मे घडी थी l जो रोशनी दे सकती थी l जिसमे लाईट थी l उसने उसका प्रकाश ऑन किया l और वह चल पडा l जाते वक्त उसके दिमाग में विचार आया l की जब इन लोगो को मै भागा हुं l यह पता चलेगा l तब वे मेरी तलाश करेंगे तब वह मुझे सिधे रास्ते धुंडेगे l अब क्या करें? इतने में उसे अपने चौथी कक्षा का पाठ याद आया l की छत्रपती शिवाजी महाराज औरंगजेब बादशहा के चंगुल से कैसे छुटे l तब उसने सोचा की सिधे रस्ते नही तेढे रस्ते जाना होगा l तब वह जंगल की तरफ मुडा और जंगल मे घुस गया l अब उसने ध्यान से चलना शुरू किया l बारीकी से देखकर वह अंधेरे मे सतर्कतता से वह चलने लगा था l थोडी थोडी चांद की रोशनी से अब दिखाई देणे लगा l

तो उसने अब आकाश की तरफ देखा l तब दादाजी ने ग्रह, तारो के बारे में जो पढाया था l वह उसे याद आया l उसने उस से दिशाओ के बारे मे जाचा l और उसे वह अपहरण कर्ता किस दिशासे लेकरं आये l यह अंदाज लगाया l और अपना मार्ग तय किया l अब वह नौ बजे से लेकरं लगातार पांच घंटे चल रहा था l उसे थोडी थकान लग रही थी l इसलिये उसने आराम करने की सोची l और उसने एक पेड को अच्छी तरह से जांचा l और उसपर वह चढ गया l और उसके बडे खोड पर बैठ गया l अपने हात की घडी में अलार्म एक घंटे का लगाया l और वह सो गया l एक घंटे बाद उसकी जब घडी अलार्म करने लगी l तब उसकी निंद खुली l घडी मे रात के तीन बजे थे l अब वह थोडा फ्रेश हो गया था l अब फिर से उतरकर उसने चलना सुरू किया l जंगल के उपरी क्षेत्र में वह पहाडी पर चला गया l तब तक सवेरा होने का समय हो चला था l पुराब की ओर प्रभा होने लगी थी lवहा पर जातेवक्त उसे लगातार चलने से बहुत भूक लगी थी l इसलिए उसने इधर उधर देखा l की शिशिर ऋत के कारण बहुत सारे पेडो के पत्ते गिर गये थे l कूछ पेडो पर नये पत्ते और बहर आने लगे थे l उसके ध्यान में आया l की दादाजी उसे हर दिन रात के समय कूछ ना कूछ पढने को जबरन बिठाते थे l एक दिन जंगली पेडो के बारे मे लिखी किताब उन्होंने पढणे को दी थी l उसमे हर एक पेड की जाणकारी और उसके बारे मे लिखा था l वह उसने पढा था l तो उसने निरीक्षण किया l और कूछ पेड के पत्ते निकाले और वह खा गया l उसके बाद उसने जंगली नाले का पानी पिया l और आगे निकल वह पहाडी पर आया l भगवान की दया से अब तक का सफर अच्छा हुवा था l पहाडी पर खडे होकर, उसने वहा से सभी ओर देखा , तो दूर एक जगह उसे धुवां उठता दिखाई दिया l उसने स्कूल मे पढा था l की जहाँ पर धुवां होता है, वही विस्तव याने आग होती है l और आग जहा वहा पर मनुष्य यह सोचकर उसने फिर बारिकी से देखा, और वहा पर बस्ती होने का अंदाज लगाया और वह उस दिशा की ओर चलता गया l

६)साहस


 थोडी देर बाद वह उस धुवे की जगह तक पहुंचा l जो घने जंगली इलाके मे बसा हुवा था l उस इलाके मे एक आदमी गावं के नजदीक दिखाई दिया l तब सौमित्र ने वहा के बारे मे उससे पूछताज की तब उसे यह पता चला की वह रहणेवाला शहर यहा से पच्चास किलो मिटर दूर है l तब सौमित्र ने पूछा यहा पर नजदीक का शहर कोणसा है l तब उस आदमी ने नजदीक वाले बडे गाव के बारे मे बताया l उसने सौमित्र के बारे मे पूछताज करने की कोशिश की लेकीन सावधानी के लिये सौमित्र ने वह कॅम्प के लिये आया था l और रास्ता चूक गया है l येसा कहकर वह आगे गावं के नजदीक गया l तब उसे गावं से नीचें बडे रास्ते की तरफ जाणेवाला रास्ता मिल गया l वह उस रस्ते से चल पडा l आगे एक नुकड पर एक मंदिर दिखाई दिया l वह वहा पर चला गया l वहा एक शिव मंदीर था l वाहा पर जाकर उसने शिवलिंग को प्रणाम किया l शिवलिंग को देखकर उसे दिशा का ज्ञान हुवा l वह आगे बड गया l इधर उधर के निशाण देखते हुवे वह आगे बढता रहा l

इधर उन अपहरण कर्तावो की नशा उतर गई थी l सवेरा होकर बहुत देर हो गई थी l सूरज की रोशनी से वह जाग गये l उसमे से एक सौमित्र को देखने आया l उसने देखा की सौमित्र वाहा पर नहीं है l उसने फिर बाथरूम मे जाकर देखा l फिर वह जोर से चिल्लाया l उसने अपने साथियों को हाक दी l आवाज सुनकर उसके साथी अंदर रूम मे चले आये l जब सौमित्र भाग गया है l यह जब पता चला तब वह इधर उधर धुंडणे लगे l पुरा फार्म हाऊस धुंद l उसके बाद वह गाडी लेकरं रास्ते पर धूंडणे लगे l उन्होंने सोचा की शहरी लडका है l जायेगा कहा कही रस्ते मे मिल जायेगा l और वह इधर उधर धुंडते रहे l

इधर सौमित्र जंगली ईलाके से जंगली प्राणीयो से बचते हुवे वह एक नदी के तट पर पहुंच गया l उसे बहुत प्यास लगी थी l उसने नदी के पानी को निहारा l फिर थोडासा पानी पिया l और उसने नदी के प्रवाह को जाच नदी मे पानी कम था l तो उसने नदी के रास्ते जाणे का सोचा, ताकी वह लोग ढुंड न पाये l और एक नदी मे बहकर आई हुई एक लकडी ली l और नदीके रस्ते वह चल पडा l रास्ते मे नदी के किनारे मिलने वाले पेडों को निहारकर उसके पत्ते , मोहर खाकर वह आगे चलता गया l थोडी देर में उसे आगे चलते हुवे एक पूल लगा l वह एक बडे राहते का पूल था l वह उस राहते के किनारे से आगे की गावं तक पहुंचा गया l इतना चलकर भी उसे थकान नही लगी थी l क्यो की उसके दादाजी उसे हर दिन दौड लगवाते थे l

थोडीही देर में वहा से एक बस गुजर रही थी l वह बस के पीछे भागकर पीछे की सिडी पकडकर उसके ऊपर चढ गया l

सिडी से ऊपर जाकर लगेज रखने वाले रॅकेट मे जाकर जगह बनाकर सो गया l वह बस मजल दरमजल करते हुवे नजदीक वाले शहर राजापूर चली गई l राजापूर स्थानक पहुंचते ही सौमित्र बस स्टॉप पर उतर गया l और उसने शहर के थाने के बारे मे पूछताज की, और वह थाने की तरफ चला गया l वहा पर जाकर उसने पुलिस को सारी हकिकत बयान की l उसके बाद थाने के आफिसर ने सौमित्र के शहर वाले थाने से संपर्क किया l सौमित्र के पिताजी रुपयों का इंतजाम कर रहे थे l इतने मे एक हवालदार उनके घर आया l और सौमित्र के बारे मे जाणकारी दे दी l सौमित्र के कहे अनुसार राजापूर पोलीस हरकत मे आये l जाच पडताल करके उन्होंने उन अपहरण कर्तावो को पकड लिया l पहले तो उन्होंने गुनाह कबुलने से इनकार किया l लेकीन जब पुलिसने खाकी रवय्या दिखाया l तो उन्होंने सब कबूल किया l पूछताज के बाद पता चला की यह सब कुछ उनके दुकान के कर्मचारी रजत शर्मा का किया धरा है l पुलिस ने रजत शर्मा को पकडकर उस पर कार्यवाही की l उसे जेल में डाल दिया l अपने नाती का साहस देखकर दादाजी को बडा संतोष हुवा l अनेक सेवा मंडल तथा संस्थांवोंने सौमित्र का सत्कार किया l तबसे सौमित्र किसी के भी ऊपर बिना परखे आंख मुंद कर भरोसा नहीं करता था l दादाजी के प्रती उसका आदर अब कूछ जादा ही बढ गया था l उस दिन के बाद वह कसरत, खेल कुद तथा अन्य उपकर्मो मे खुद ही शौक से सहभागी होणे लगा l और पढाई मे भी अव्वल आने लगा l अब दादाजी को यह लगता की सौमित्र भले ही फौज मे भरती हो या ना हो उसने अपने भविष्य के लिये अपना जीवन बिताने के लिये आवश्यक उपयुक्त शिक्षा ली है l वह अपने राह का एक कुशल, सशक्त ज्ञान से संपृक्त फौजी बना हुवा हैं l

……. …… …… ……


Thursday, April 11, 2024

५) अतिथ्य कोकण का?

 ५) अतिथ्य कोकण का?



महाराष्ट्र राज्य के पश्चिम सागर किनारे स्थीत घनी झाडीयों में सह्याद्री पर्बत के दरो में अनेक गाव बसे हुवे है l वहा के लोग बडे ही प्यारे नारीयल के पानी के भाती अपर से कडक अंदर से मुलायम है l वहा के प्रदेश के दो अंग है l एक का नाम वलाटी जो सह्य पर्वत से लगा हुवा पहाडी प्रदेश है l और दुसरा भाग है खलाटी , जो सागर के नजदीक है l वाहा के वलाटी नामक क्षेत्र मे बहुत जादा बारिश होती है l इस कारण जमीन की पानी के कारण धूप होती है l इस करणं वहा की जमीन बहुत कम सकस है l वहा पर आम, काजू के बगीचे पहाड के ढलान पर मिलेंगे l वहा पर चावल, नागली की फसल पकाई जाती है l घाट प्रदेश से आनेवाली सब्जी और समंदर के इलाके से आई मच्छी l और जो रुखा, सुखा मिल जाये l वह खाकर यहा के लोग गुजारा करते है l बहुत मेहनत करने के बाद ही यहा पर फसल मिलती है l यहा के घर जादा तो खेतो मे ही हैं l दो घरो के बीच पाव किलो मीटर का फासला होता है l घरो के आसपास खेंती और बाग होती है l ऐसे ही दरे मे बसा हुवा एक गाव वांजोली, वहा पर राजू नाम का लडका अपनी मां और बहन के साथ रहता था l उसके पिताजी पैसा कमाने के लिये मुंबई गये थे l यहा के लडके जादा तो सातवी – आठवी तक ही पढते l उसके बाद मुंबई चले जाते l कूछ दिन बाद गाव को लौट के आते l और हिंदी, अंग्रेजी मिक्स मराठी बोलते l तब उन्हे लगता की उन्होंने आसमान के तारे तोडे हो l

राजू के पिताजी भी मुंबई मे एक उपहारगृह मे काम करते थे l दो चार मास के बाद गाव लौट आते l लाई हुई कमाई कब खत्म् हो जाती पता ही नहीं चलता l फिर रुपया कमाने के लिये फिर शहर की तरफ दौड सुरु हो जाती l शहर मे रहणे की मारामार होणे के कारण अपने साथ परिवार ले जाना कठीण था l इसलिये घरवाले सभी गाव में रहते थे l राजू के घर का खर्च उसकी माँ किसी तरह से चला लेती थी l एक दिन राजू की मां हर दिन की तरह घर का काम करके दुसरे के खलिहान में काम के लिये चली गई थी l राजू आम् के बगीचे मे अपने मित्रों के साथ खेल रहा था l

५) अतिथ्य कोकण का?


तभी उसकी सुशीला  बहण ने उसे आवाज लगाई, “ भैया ओ भैया इधर आवो l कोल्हापूर के काका आये है l”

राजू उसकी आवाज सुनकर उसकी तरफ खेलना छोडकर चला गया l वह बोला, “ थोडी देर खेलने दो ना, कूछ चायवाय पिलावो ना l”

तब वह बोली, “ अरे, चाय कैसे पिलाये l घर में चायपत्ती भी नहीं है l और तुम तो जाणते हो ना की पिछले दो महिनो से पिताजी ने एक रुपया भी नही भेजा l इसलिय तो मां दुसरे के खेत मे काम के लिये गई है l तुम तो अब बडे हो l

पिताजी के गैर हजरी में तुम्हे ही घर का ध्यान रखणा है l घर में अतिथी आये और उनकी खातिरदारी ना हो तो हमारी नाक कट जाएगी l और यह काका तो मामा के गावं मे जाकर डिंगे मारे बिना नहीं रहेगा l हमेशा ही हमारे पिताजी को बुरा भला कहने के लिये अवसर देखता है l

उतने में राजू और उसकी बहण सुशीला को पुकारने की आवाज सुनाई दी l वे लोग घर की तरफ भागते हुवे आये l

उन्हे देखकर काका बोला, “ अरे कितनी देर हो गई है l मुझे यहा पर आये हुये l और तुम लोग हो जो इधर उधर घूम रहे हो l तुम्हरी मां किधर है l

सुशीला बोली, “काकाजी मां तो काम करणे के लिये पडोस के साऊताई के खेत मे काम करणे के लिये गई है l”

काका बोले, “ क्या? काम करणे के लिये l कब आयेगी? मुझे तो वापस जाना है l”

 राजू बोला, “ क्या वापस जाना है l लेकीन कैसे जाओगे l श्याम होणे आई है l और जादा तो गाडिया इधर नहीं होती l अब रात को ही आयेगी l”

“ चलो न काका , घर में, मै तुम्हारे पैर धोणे के लिये पानी लाती हुं l” सुशीला बोली और वह अंदर गई l और पानी लाके काका को दे दिया l

काका ने हात पैर धोये l राजू ने टॉवेल दिया l और काका ने हात पैर पोंछे और वह बाहर वाले कमरे में आ गया l उनके बैठणे के लिये पथारी बिछाई गई l काकाजी पथारी पर बैठ गये l उन्हे पिने के लिये पानी लाकर सुशीला ने दिया l और वह दोनो अंदर रसोई घर में चले गये l वहा के सभी डिब्बो में उसने झाककर देखा l एक डिब्बे में थोडासा गुड मिला l सुशीला राजू से बोली, “ भैया जाओ पडोस से कूछ चायपत्ती मांगकर ले आवो l तो राजू पीछे के रास्ते पडोस् के घर चायपत्ती मांगणे गया l पडोस में शिवाय बुढी नानी तारा के अलावा कोई नहीं था l उसने उससे चायपत्ती मांगी l तो उसने थोडी शी दे दी l राजू भागते हुवे घर आया l सुशीला ने चाय बनानी सुरू की l तब सुशीला बोली, “ अरे भैया काले रंग की चाय देना क्या अच्छी बात है l हमारी गौ अब पेट से है l इस कारण दूध नही दे सकती l अब जाकर कही से दूध ले आवो l अब राजू को लगा l की अब दूध की समस्या से कैसे उभारा जाये l

अगर फिर से तारा नानी के पास गये तो वो तो आगबबुला होगी l तो उसके ध्यान में उसका मित्र शंकर आया l वह छोटा कप लेकरं दौडते हुवे खेल की मैदान की तरफ भागा l वहा पर शंकर उसे मिल गया l उसने शंकर से थोडासा दूध लाने की बात चलाई l शंकर ने थोडी देर सोचा l और वह कप लेकर उसने खिसे मे डाल दिया l और घर की तरफ निकला l घर के अंगण मे उसकी दादी अनाज सुकाने के लिये डालकर अपने पडोसन के साथ गप्पे लडाते हुवे बैठी थी l जैसे ही शंकर घर के आंगण से गुजरते घर में जाणे लगा l तो दादी ने उसे देखा और वह बोली, “ आ गये लाड साहब, जरा तेवर तो देखो इनके, पढाई छोडकर हमेशा खेल कुद की तरफ ध्यान, आने दो श्याम को तुम्हारे पिताजी को घर, अगर मैने तुम्हारी शिकायत ना की तो मेरा भी नाम चंपा नहीं l मूर्ख कही का? खाने के लिये आगे, सोने के लिये बीच में, और कामकाज या पढाई हो तो लाडसाहब भाग खडे होते l जा मुझे मालुम है l तू खाना खाणे के लिये आया है l जा मैने पुरा खाना पेटी मे बंद करके रखा है l तुझे आज भुका ही रखूंगी l”


 दादी की बातो की तरफ ध्यान ना देकर वह घर के भीतर चला गया l रसोई घर में जाकर उसने शींके की तरफ गया l शिंके के बर्तन को नीचे उतारकर उसने झाका l उसमे थोडासाही दूध था l उसने वह कप मे ले लिया l और कप रसोई घर के पीछे की खिडकी खोलकर उसे बाहर की तरफ रखा l और खिडकी बंद कर दी l और वह घर से बाहर निकलने लगा l

तो दादीने गुसैले नजर से उसकी तरफ देखा l और वह बोलणे लगी l क्या करने आया था l देखु तो खिसे मे क्या हैं l

तब शंकर को गुस्सा आया l शंकर बोला, “तेरे अम्मा का डबोला लेने आया था l हमेशा गुस्सा करती रहती है l तू तो घर मे एक द्वारपाल के भाती है l हमपर पेहरा गाड के बैठी है l” यह कहकर शंकर घर के पीछे चला गया l उसकी बाते सुनकर दादी देर तक चपड चपड करती रही l शंकर घर के पीछे रसोई घर की खिडकी के पास आया l उसने वह कप लिया l और राजू को जाकर दे दिया l आधा कप दूध देखकरं राजू बोला, “ बस इतनासा ही.”

तब शंकर बोला, “ चुपचाप ले जा l इसके लिये मैने बहुत पापड बेले है l वो जो घर में रखा है ना वाचमेन उससे छुपा के लाया हुं l शिंकाले के बर्तन मे इतना ही था l अगर दादी को पता चलता l तो भुखी बिल्ली की तरह नोच डालती मुझे l जा जल्दी से ले जा l उसकी बाते सुनकर राजू दूध का कप लेकरं घर की तरफ निकल गया l उसके मन में प्रश्न उमड रहे थे l

की यह दूध घर से बिना पूछे लाया है l शंकर उसके चेहरे को भाप गया l और बोला, “ज्यादा सोच मत कृष्ण लीला सर्व श्रेष्ठ है l”

राजू घर दूध लेकरं आया l और उन बहण- भाई ने चाय बनाकर अपने मेहमान काका को पीला दी l काका चाय पिते ही बोला, “ अरे कैसी चाय बनाई है l बहुत फिकी है l उसका रंग भी फिका है l यहा की गाय, भैस दूध देती है या नहीं l क्या सिर्फ गोबर देती है l”

काका की बाते सुनकर बच्चों को बुरा लगा l लेकीन वह समजदार थे l वह अंदर चले आये l अंदर आकर सुशीला ने चूले के बर्तन मे रही चाय एक प्याले मे निकाली l उसका एक घुट उसने दिया l तो दुसरा अपने भाई को दिया l चाय का घुट पिकर वह बोली, “ अच्छी खासी तो बनी है l लेकीन यह काका क्यो इस तरह बाते कर रहा है l”

“ भैया कूछ भी करो मां को जाकर बुलाके लाव l”

उसकी बाते सुनकर उसने काका को आराम करने हेतू चारपाई पर इंतजाम किया l और वह चला गया अपनी मां को बुलाने l खेत मे जब वह गया तो उसकी माँ वहा पर काम कर रही थी l राजू को देख मां बोली, “ तुम क्यो आये इधर l थोडी देर बाद मै आती ना घर l कूछ काम है क्या?”

राजू बोला, “ घर में काकाजी आये है l”

तो वह बोली, “ हाय रे दय्या, अब क्या करु? घर में चायपत्ती भी नहीं है l क्या करें अब “ वह खेत मालकीण के पास चली गई l और बोली , “ क्या करें कमला बहन घर मे बहन का पती आया है l और चायपत्ती भी नहीं है l कूछ रुपये दे दो न हाजरी ही सही “

कमला ने अपने कमर को भापा और वहा से बटवा निकालकर दो दिन के काम के पैसे दिये l राजू की मां ने वह रुपये राजू को दे दिये और कूछ राशन लाने को कहा l और वह कूछ देर बाद वो आयेगी ऐसा कहकर वह काम पर लग गई l राजू रुपये लेकरं घर में आया l उसने रसोई घर में लगनेवाले चीजो की यादी बनाई और वह बनिये के पास से वह सब ले आया l” उसके बाद अपने खेत से अटहल के पेड से अटहल और कूछ करवंदे, तोरणे, लिंबोलीया यह रान का मेवा लेके आया l काकाजी को रानमेवा खाणे को दिया l काकाजी खुश हो गये , और अटहल  रसोई घर. में रख आया l सुशीलाने घर में तबतक सफाई करके पानी भरा l और वह खाना बनाने के काम मे लग गई l

उसके बाद राजू काका के पास आ गया l तबतक काका सोकर उठ चुके थे l उन्होंने राजू को एक थैली दे दी, और कहा की ए ले जाओ और खाली कर लावो l उसमे एक गुड की ढेली और थोडीशी ज्वार है l जो तुम्हारी मौसी ने दी है l उसे रख दो l काकाजी की बाते सुनकर राजू ने वह थैली अंदर ले जाकर उसमे से गुड और ज्वार निकाल के रख् आया l उसके बाद अपने मित्र को लेकरं उसने अपने बाग के नारियल के पेड के नारियल निकाल लिये l और उसका पानी निकालकर उसने काकाजी को दे दिया l नरियल का पानी पिकार काकाजी को बहोत अच्छा लगा l बच्चो ने नारीयल निकालने के लिये किया हुवा प्रयास काका जी ने देखा था l बच्चो की अतिथ्य की तडफ देखकर अच्छा लगा l

राजू ने नारियल का पानी निकालने के बाद नारीयल के अंदर का गर निकाला l और बहण सुशिला को मसाला बनाने को कहकर वह दुकान जाकर कूछ अंडे लेकरं आया l और घर में अपने बहण के हातो में थैली दे दी l शाम होने को आई थी l सुशीलाने मां के आने तक चावल  पकाये और अटहल की सब्जी बनाई l

५) अतिथ्य कोकण का?


श्याम हो गई l राजू की मां काम से लौटी l जब वह घर आई l तब उसने देखा की बच्चोने घर का जादातर काम पुरा किया है l तो उसे वह देख बडा ही संतोष हुवा l घर मे आने के बाद अपने जिजाजी से देर से आने के लिये उसने माफी मांगी l फिर अंदर जाकर हात पैर धोकर चाय फिर से बनाकर जिजा को दे दी l उसके साथ कूछ बिस्कीट भी दिये l उसके बाद वह हालचाल पुंछकर घर के काम मे लग गई l देखते देखते आठ बज गये l राजू की मां ने खाना बनाया l और राजू को काकाजी को खाना खाने को बुलाने को कहा.

राजू ने पथरी बीछाई l पानी का लोटा काकाजी को हात धोणे को दिया l फिर उनके हात पैर पोंछने को टॉवेल दिया l और खाना खाणे को बुलाया l सुशीला ने मां ने बनाई नागली की रोटी, अटहल की सब्जी, और तरह के बनाये व्यंजन परोसे l सुशीला ने बनाई हुई नरियलं की सोलकडी भी परोसी l इतना ही नहीं बगीचे के आम् की बनाई मिठी सलाद भी परोसी l काकाजी को खाना मन को भाया l वह बडे चाव से खाने लगे l बच्चों को साथ बेठणें को उन्होंने कहा l लेकीन उन्होंने मना किया l बाद में वह खायेंगे ऐसा कहा l

खाना खाते वक्त काकाजी बोले, “क्या तुम्हारा पती तुम्हे रुपये नही भेजता क्या? जो तुम काम पे जाती हो l”

 राजू की मां बोली, “ जी भेजते है की, पिछले महिने ही भेजे थे l घर की मरम्मत करवा ली बारिश के दिन आणे वाले हे ना l यहा पर तो मुसलाधार बारिश होती है l और घर पर बैठकर मेरा मन भी नही लगता तो क्या करें l घर में बिना काम के बैठकर मुफ्त की रोटीयां तोडना क्या अच्छी बात है क्या?”

काकाजी बोले, “ ए भी सई है l आदमी को हमेशा कोई ना कोई काम करना चाहिए l तभीं तरक्की होती है l”

 इधर उधर की बतियां करते करते काकाजी ने खाना खाय l और वह बाद मे बाहर की तरफ चले गये l राजू ने उनके सोने के लिये इंतजाम किया l उनके सिरहाने पानी का लोटा भी रखा l और वह खाना खाने चला गया l काकाजी वाडी मे टेहलने लगे l तबतक बच्चों ने खाना खाया l बाद में वह काकाजी के पास गये l तबतक वाडी मे टेहलकर काकाजी आये थे l बच्चोने उनसे एक कहानी सूनाने को कहा l काकाजी ने एक अच्छी पंचतंत्र की कहानी सूनाई l कहानी सून ते वक्त राजुने काका की तेलमालिश की तो सुशीला ने पैर दबाये l कहानी सुनने के बाद काकाजी सो गये l और बच्चे भी भितर सोने गये l रात के रसोई के काम निपटाकर राजू की मां भी सोने को चली गई l

सवेरा होते ही काकाजीने स्नान किया l और राजू की मां ने किया हुवा नाष्टा करके वह अपने गावं की तरफ निकल पडे l जाणे से पहले काकाजी को बच्चोने प्रणाम किया l और पुरे संतोष पूर्ण होकर काकाजी निकल पडे l बच्चे बस स्टॉप तक पहुचाने गये l गाडी आ गई l काकाजी ने कूछ रुपये बच्चो के हात पर रखें l और वह गाडी में चड गये l गाडी निकल पडी l बच्चो ने टाटा किया l

५) अतिथ्य कोकण का?


गाडी मे बैठकार काकाजी के दिमाग मे खयाल आया l की हम इन्को तुच्छता पूर्ण नजरिये से देखते हुवे भी बच्चो ने मेरा ठेहराव अच्छी तरह किया l अगर में अपने बहण के घर गया l तो उसके बच्चे मुझे पानी तक ना पुछते l और ये बच्चे अपने घर मे मेहमान आये l तो जो भी रूखा सुखा हो वह देकर उनका आदरातिथ्य भली भाती करते है l गरीब हुवा तो क्या हैं l उनकी मेहमान का अतिथ्य करने की रीत तो अमिरो को भी ना आयेगी l ऐसा कहकर वह अपने गावं कोल्हापूर की तरफ चले गये l

…… …… …… ….. ……


Wednesday, April 3, 2024

४) उजाले की ओर

 ४) उजाले की ओर

४) उजाले की ओर


निर्मलाजी का जन्म एक मध्यमवर्ग स्तर के परिवार मे हुवा l जन्मतहा वह एक बुद्धिमान लडकी थी l दिमाग तेज होने के बावजुद भी उसे उसके योग्य शिक्षा नहीं मिली l वह चाहती तो एक डॉक्टर या इंजिनीयर बन सकती थी l स्कूल मे हमेशा सबसे उच्चतम गुण पाती थी l लेकीन घर की आर्थिक स्थीती अच्छी ना होणे के कारण उसके प्रतिभा योग्य शिक्षा न मिल सकी l उसने फिर कला शाखा मे शिक्षण लेते हुवे एक स्कुल टीचर का कोर्स किया l वहा भी वह टॉप पर थी l इस कारण उसे जल्द ही एक स्कूल मे अध्यापिका की नोकरी लग गई l पढाई करते वक्त ही उनकी शादी हो गई l उनका घरबार ठीक था l उनके पती एक मेकॅनिक थे l उनके साथ काम करने वाले लोग कहते की आप एक टीचर होकार एक मेकॅनिक से शादी कैसे की आप इतनी सुंदर है l कोई ना कोई अच्छा अध्यापक मिल ही जाता l तब उनका दिया हुवा जवाब बडाही मार्मिक था l वह काहती के मेरा पती मोटर मेकॅनिक है तो क्या हुवा l है तो एक डॉक्टर ही ना l जिस तरह एक डॉक्टर रुग्ण को ठीक करता है l उस प्रकार बिगडी गाडीया मेरा पती ठीक करता है l वह हर वक्त हसी खुशी रहती थी l हर दम चेहरे पर मुस्कुराहट रहणे के कारण उनसे बाते करने में कईयों को आनंद मिलता था l बडे बुजुर्गो से लेकरं छोटे बच्चे भी उन्हे मास्टर जी ही बुलाते थे l


स्कुल मे हमेशा कूछ तो मनमुटाव होता ही है l कई स्कुल संस्थापक के बगल बच्चों की साजीश के कारण उनकी बदली शहर के नजदीक वाले स्कूल के उप विद्यालय मे करवा दी l वह उप विद्यालय शहर के नजदीक बिखरी हुई मजदूरों की बस्ती के नजदीक था l वहा के मजदुर के लडके बहुत ही चलाख थे l उनमे बुध्दीमत्ता कुट कुटकर भरी थी l वह एसी मिट्टी के बने थे, की जो बहुत ही उपजाऊ या मुलायम हो l लेकीन आजतक उन्हे योग्य आकार देणेवाला कोई कुम्हार या किसान नहीं मिला था l निर्मलाजी की जब वहा नियुक्ती हो गई l तब उसने देखा l स्कूल की इमारत बहुत बेचिदा हालत में हैं l लेकीन उसे वहा ही पढाना होगा l पहली दफा जब वह दसवी कक्षा के वर्ग मे पढणे गई l जब कक्षा मे प्रवेश किया l तब टेबल के नीचे बच्चोने फटाके फोड दिये l जिस कारण उनकी साडी पर कई ठीकरे गये l और वह थोडी जल गई l जब हेडमास्तर जी को यह बात पता चल गई l तब वह छात्रो को शिक्षा करने हेतू पधारे l तब निर्मला जी ने उन्हे रोका l

और कहा कूछ नहीं सर, ये तो छोटे बच्चे है l तब हेडमास्तर जी बोले, “ मॅडम इन लोगो की कर्तुत को नजर अंदाज ना करो l इनका बरताव खुंकार बिगडे जानवरो के भाती है l उनके कारण इस स्कूल का नाम खराब हो गया है l इनके तेवर बहुत ही बुरे है l लकडी के बिना उनकी मकडी ठीक नहीं होगी l


निर्मलाजी हेडमास्तर की बातो से सहमत नहीं थी l उन्हे लगता बच्चे तो बच्चे होते है l खेल कुद् की उम्र मे अगर शैतानी नहीं करेंग तो क्या बुढापे में करेंगे l लेकिन वह चुप्पी साद के बैठ गई l कूछ ही दिनों मे निर्मलाजी ने अपने अध्यापन और स्कूल के इतर कामो में अपना कौशल्य दिवाकर बचौ पर छाप बनाई l उन्होंने मन में ठाण ली की वे इस स्कूल के बच्चो में ऐसा बदलाव करेंगी l और उन्हे उन्नती के कगारपर उच्चतम स्थान पर खडा करेंगी l के सभी ओर उनकी तरक्की के चर्चे ही चर्चे होंगे l


इसकी पहली मंजिल की सिडी का पहला पाव उसने स्कूल की मरम्मत से सुरु किया l अध्यापक, छात्र की एकजूट करके चंदा मांगकर उन्होंने स्कूल की हालत सुधार दी l स्कूल के मैदान में अलग अलग कुशलता बढाणे हेतू बदल किये l स्कूल के बच्चों का मानस टेस्ट किया l उनके अंदर छिपे गुणों को भाटकर उसके अनुसार शिक्षा देणी शुरू की l सुंदर हस्ताक्षर होणेवाले बच्चो की मदत से स्कूल की दिवारे पेंट करके उनपर अध्ययन के डिजिटल रूप दिये l


निर्मलाजी को मानसशास्त्र विषय में बहुत ही रुची थी l वह छात्र देखकर उसकी मानस स्थिती समजती थी l हर इतवार के दिन वह बच्चों के लिये महत्त्वपूर्ण तासिका लेती थी l बच्चों को व्यावहारिक कुशलता, तथा व्यवसाय प्रशिक्षण, व्यापार, अर्थ का नियोजन इस प्रकार का ज्ञान देती थी l इसके लिये संगणक का इस्तेमाल करके उन्हे दुनिया के बाजार मे हम कैसे आगे बढे उसके बारे मे ज्ञान देती थीl उनके इस तरीके के पढाई के कारण उनके स्कूल के बच्चों ने बहुत तरक्की की, स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र मे चमकणे लगे l बच्चे उन्हे मास्टर जी के नाम से बुलाने लगे l


स्कूल के कूछ अध्यापक को निर्मलाजी के प्रति बच्चों का स्नेह देखकर जलन होती थी l

वो हर वक्त उनके उपक्रमो में कूछ गलतिया मिलती है क्या? हर वक्त धुंडते रहते थे l उनमें से एक थे महेंद्र सिंग वह एक रईस घराणे मे से थे l उनको नोकरी संस्था के कोटे से लग गई थी l वो स्कूल मे चमचमाती कार मे बैठकर आते थे l हर दिन नया कुर्ता, घडी, अलग स्टायल का गॉगल लगाके आते थे l स्कूल के बच्चों से दुरी बनाके ही रहते l पढाना तो नहीं आता था l लेकीन बडी बडी डींगे हाकता था l निर्मलाजी से हरवक्त झगडता रहता l एक दिन जोर की बहस हो गई l बात मुख्य हेडअध्यापक तक पहुंची l तब हेड अध्यापक ने निर्मलाजी के तरफ से बोलते हुवे कहा, “ सर जी पहले आप पढाना सिको l ए सुट बूट पहनकर शायनर मत बनो l निर्मलाजी नही होती तो आज इस स्कूल को ताला लग जाता l ये ध्यान में रखो l”

तब वह गुस्सा होके वहा से निकल गया l उसका बदला लेने की उसने ठाणी l और एक दिन रात के वक्त स्कूल मे डुपलिकेट चाविया बनाकर उसने निर्मलाजी के खाने से उनके उपक्रम की फाईल चुराकर ले गया l और उसे जला दिये l दुसरे दिन जब पता चला की निर्मलाजी के लोकर में चोरी हुई है l तब बच्चो ने भाप लिये की उसके पीछे किस लोमडी का दिमाग है l उनमे दसवी छात्र के बच्चे बहुत ही चिडे थे l उन्होंने महेंद्र सर को सबक सिखाने की ठाणी l और वह सवेरे टेहलणे जाते थे l उस वक्त कूछ बाहरी अपने दूर के मित्रों को बुलाकर उसे टेहलने गये वक्त आकेला पाकर उसकी पिटाई की उस दिन से उसका व्यवहार बदल ही गया l क्यो की वह अब जान चूका था l की उसके पीछे कोण होगा l


साल पर साल बितते गये l स्कूल मे निर्मलाजी ने अनेक उपक्रम चलाये थे l कूछ सालों बाद निर्मलाजी अब रिटायर हो गई थी l एक दिन वह अपने परिवार के साथ घुमने के लिये एक किल्ले पर गये थे l किल्ले की सैर करके वह जब लौट रहे थे l तब रास्ते में एक भेल का ठेला उन्होंने देखा l वहा पर बहुत भिड थी l वो भी भेलं खाने के लिये रुके l एक लडका आकार भेल् देकर चला गया l भेल खाकर वह उसके पैसे देने के लिये ठेले के पास गई l तब ठेले के पास रुपये लेनेवाले लडके ने उनसे भेल के पैसे लेने से इन्कार किया l और उनके पैर उसने छुये l और वह बोला , मॅडम आपने मुझे पेहचाना नहीं l”


निर्मलाजीने अपने आंखों का ऐनक ठीक किया l और गौर से देखा l एक सुंदर युवक उनके सामने खडा था l

वह बोला, मॅडम मे अशीश आपका छात्र, जिसे आपने जीने की कला शिकाई l आप जो इतवार के दिन जादा तासिका लेकरं हम बच्चो को व्यवहार कुशल उद्योग के बारे में पढाती थी l उस कारण मेरे जैसे कई छात्र आज अपने पैरो पर खडा होकर स्वावलंबन से कमाई कर रहे है l”

४) उजाले की ओर


निर्मलाजी ने उसे पहचाना l फिर भी वह अपने भेल के पैसे देने लगी l लेकीन उसने लेणे से मना किया l निर्मलाजीने उसे आशीर्वाद दिया l और वह चल पडी l निर्मला जी आज बहुत खुश थी l उन्होंने जो उपक्रम स्कूल के नाकरा कहे गये बच्चों के लिये चलाया l वह अब यशस्वी हो गया था l उन बच्चो के लिये निर्मलाजी एक सुरज देवता की तरह थी l जिस प्रकार सूरज अपने असंख्य अंशू से सारी वसुंधरा प्रकाशमय बनाता है l उस प्रकार अपने किय गये उपक्रम से अनेक बच्ची के जीवन मे उजाला निर्मलाजीने लाया था l अपने घर की तरफ जाते वक्त गाडी मे उन्हे एक सुकून सा लग रहा था l उन्होंने बच्चों को उजाले की ओर जाने की राह दिखाई थी l महात्मा गांधीजी का मुलोद्योगी शिक्षा का उपक्रम जो निर्मलाजी ने चलाया था l वह अब यशस्वी हो गया था l


उस प्रकार ही निर्मलाजी की सोच थी l वे कहती ती की जो शिक्षा आपमे विनम्रता, साहस, स्वावलंबन और दो वक्त की रोटी कमाने का ज्ञान दे lवह सही शिक्षा है l

 ...... ..... ..... ......


Friday, March 29, 2024

३)प्रलयकाल

3) प्रलयकाल

३)प्रलयकाल


सभी ओर अंधेरा छा गया था l मानवता खत्म हो रही थी l एक ही अनुवंश के संकर से बने लोग एक दुजे का गला काट रहे थे l चन रूपये, पैसे , जवाहरात के लालच में एक दुजे के खून के प्यासे बन गये थे l वे अब रो रहे थे l सूरज देवता का सफेद प्रकाश सिकुड गया था l और आकाश की अंधियारे में उसने विचित्र चुल्हे के निखारों की भाती रंग इक्तियार लियां था l जिस प्रकार चुल्हे के निखारे बुझते वक्त दधकते है l उस प्रकार सूरज की लालिमा दिख रही थी l झूठ का सहारा लेकरं कमाई गई संपत्ती के बारे में सोचकर अनेक लोग रो रहे थे l अंधियारा कब हटेगा l उसके बारे में पूछ पूछ कर वैज्ञानिको को हर बार फोन करके सता रहे थे l वह उन्हे कहते की हमारा सबकुछ ले लो l हमारे लिये एक ऐसा यान बनावो जो सुरज की गुरुत्व के बाहर होणेवाली वसुंधरा के माफिक दुजा ग्रह हो वहा पर हमे छोड आये l ताके हम दुजा जीवन जी सके l ये सुरज अब कामका नहीं रहा l कब फुटे और हमे निगल जाये पता नाही l कृपा करो सोना लो चांदी लो लेकीन हमे बचालो l सभी ओर अंधियारा छा गया है l फुल, पौधे तो क्या सभी वृक्ष, लता अब बुरे हालत मे जा चुके हैं l

३)प्रलयकाल


सृष्टी की सभी बर्फ पिघल चुकी है l उसके कारण सागर का जलस्तर इतना बड गया है की उस कारण सागर समीप होनवाले बडे शहर कब के जलमग्न हो गये है l इस कारण वहा रहणे वाली जनता इधर उधर का आसरा धुंडती हुई घुम रही है l लेकीन झुठी संस्कृती की चादर ओढे हुवे लोग उन्हे आसरा देणे से मुह फेर रहे है l झूठ की राह पर चलने वाले लोग आखों से आसू बहाकर अपने भविष्य के बारे में सोच रहे हैं l वहा सच्चाई के राह पर चलने वाले लोग हस कर भगवान को प्यार और शांती की गुहार लगा रहे हैं l सृष्टी की हालत नर्क से बत्तर हो गई है l सूरज आसमान में आग् बबुला होणे से सागर के पानी की जलद ही भाप होकर पासवाले खंड पर जोर से बारिश गिरा रही हैं l जिसकी एक एक बूँद मुसल की भाती लग रही हैं l

लोगो ने कूछ सालों में इकठ्ठा किया हुवा अनाज ही उनकी उदर निर्वाह का साधन बन गया था l

भारत वर्ष के एक गाव मे एक छोटासा बारह वर्ष का लडका रहता है l उसका नाम शंभू है l वह अपने घर से बाहर आकर देखकर फिर अंदर जाता है l और अपने मां से पूंछता है l की यह बारिश कब रुकेगी l और अच्छी तरह उजाला कब दिखेगा l

तभी उसकी माँ बोली, “ भगवान हमसे रुठ गया है l”

तब वह बोला, “ क्यो रूठ गया है l में तो हर दिन उसकी मुरत पुजता हुं l”

“ वह तूमसे ही नहीं, पुरी सृष्टी बरबाद करणे वाले हर एक से रुठ गया है l जिनको बुध्दी की देन उसने दी l वही अब सृष्टी को नर्क की आग मे धदकते हुवे छोडे है l इसलिये यह प्रलयकाल आया है l इसमे जो अच्छा है वही तरेगा l बुरा डुब मरेगा l

“ लेकीन मां यह अच्छा बुरा क्या हैं? हम कैस पहचाने उन्हे?”

माँ बोली, “ जो सच्चा हैं l नेक हैं l अच्छे कर्म करता है l दान धर्म करता है l प्यार बाटता हैं l विनम्र है l वही अच्छा है l”

“ अब वह बाते छोड और यह ज्वार का डिब्बा ले l जा और चक्की से आटा बनाके ला l जो रात दिन पिसने का काम कर रही है l”

अपनी मां के कहे बोल उसकी कानो में गुंज रहे थे l उसने ज्वार का डब्बा लिया और वह चक्की की तरफ चला गया l जाते वक्त बारिश से बचने हेतू उसने एक छाता लिया ज्वार का डिब्बा अपने सिरपर रखकर उसपर छाता खोले हुवे अपने नन्हे हातों से उसे संभालते हुवे वह चक्की में आया l अपना डिब्बा चक्की के कठडे पर रखकर वह एक कोने मे जाकर खडा हूवा l और इधर उधर देखणे लगा l

वहा पर आई हुई औरते आपस में बतीया कर रही थी l

एक बोली, “ क्या करें, कल किसने देखा है l जो भी दिन मिले हैं वह भगवान के नाम में लगाउंगी l कुछ भी कहो, थोडे बहुत हुवे जाने अनजाने हुवे पाप धुल जायेंगे l”

दुसरी बोली, “ हाय राम! कैसा यह काल आया हैं l हमारी जान लेकरं ही छोडेगा l में ने तो अभी जवानी के हसी पल भी नहीं देखे l “

थोडी देर बाद अपना आटे का डिब्बा डब्बा लेकरं वह अपने घर की तरफ जाने निकला l तो सडक के एक कोने में एक खैराती नल के पानी पर अपने बर्तन लेकरं धोणे के लिये एक मुस्लिम युवती आई थी l उसने शंभू के हात मे आटे का डिब्बा देखा तो वह बोली, “ क्या आटा बनाने गये थे क्या?”

 शंभू बोला, “ हा, क्यो?”

वह युवती बोली, “ कुछ नहीं , मुझे भी थोडा दे दो न, मेरी अम्मा बहुत बिमार है l घर में अनाज का दाना तक नहीं l दो रोटी का ही सही, दे दो न आटा l”

“ ना बाबा ना, मै न दू आटा, तुम्हे आटा देकर हम क्या भुके रहे l उस पर तुम हो एक मुसलमान, में न दू? मैने सूना है l तुम बुरे हो l गाय काटकर खाते हो?

“ अलाह कसम? मैने तो आज् तक गाय का मास एक बार भी नहीं खाया l हमारे घर में दो वक्त की रोटी के लाले है l और मास कहा से लाये? कभी कबार बकरी ईद को मिला था l वो भी प्रसाद स्वरुप l मैने नहीं खाया l दया करके दे दो न दो रोटी का आटा?”

उसके कहे पर ध्यान न देकर वह उसे झूठा कहकर अपने घर आया l और अपनी मां को आटा दे दिया l मां ने आटा गुणकर चुला फुंका और आटे की रोटिया बनाने लगी l शंभू को बडी भूक लगी थी l तो वह छोटीशी ताटली लेकरं चूले के पास आकर बैठ गया l और मां को रोटीया शेकते हुवे देखने लगा l

थोडे ही देर में मां ने आटे की रोटी बनाकर उसकी ताटली मे डाल दी l और थोडीशी चटणी भी डाल दी l शंभू ने एक निवाला तोडा और अपने मूह में डालने लगा l तो उसके सामने उस मुस्लिम युवती की छबी उभर आई l उसे बहुत ही बुरा लगा l उसका उदास और याचक की तरह दिखनेवाला चेहरा उसके सामने आ गया l वह खाना खाना छोड के उठा उसने वह रोटी और माने बनाई दुसरी रोटी भी ले ली और अपने कमीज मे छिपा ली l वह घर से बाहर की तरफ भागा l मां पीछे से बोली, “ शंभू किधर जा रहे हो l खाना तो खाके जावो l बाहर बारिश हो रही थी l शंभू भिगते हुवे ही चक्की के पास होणे वाले मकान के पास पहुंचा l वहा चक्की के पास होणेवाले औरतों से उसने उस मुस्लिम युवती के बारे मे पूंछा l और उनके बताये हुवे मकान मे वह घुस गया l उसने देखा की एक औरत चार पाई पर लेटी हुई है l और वहा पर बंद चुले के पास बैठी हुई हैं l वह उदास है l घर में इधर उधर उसने देखा l घर में खाणे के लिये कुछ नहीं है l उसने अपने कमीज के अंदर रखी हुई रोटिया निकाली और उसे दे दी l उसके आंखो से आसु छलक रहे थे l उसने शंभू को भिगा हुवा देखा और टॉवेल लेकरं उसके गिले बाल पोंछने के लिये बढी l

तो शंभू बोला, “मुझे जाना है l मां राह देख रही हैं l मैं कल रोटी लेके आऊंगा यह कहकर वह घर से बाहर निकला l

वह जब बाहर आया l उसने देखा की एक बडी कतार में हिंदू साधूओ का जथा वहा से गुजर रहा है l वह लोग परमेश्वर का नाम लेते हुवे जा रहे हैं l और उससे क्षमा मांग रहे हैं l वह गुजरे नहीं तो थोडी देर में और एक जुलूस शंभू ने देखा l बडे दाढीवाले फकीर वहा से गुजर रहे है l उन्होंने कंबल ओढ रखा था l वह शिसक रहे थे l और कह रहे थे l ‘हे परवर दिगार हमे माफ कर दो l’ शंभू को बडा ही अचरज हुवा l की ये लोग इस तरह किधर जा रहे है l वह उनके पीछे गाव की एक छोर तक चला गया l गाव की सीमा पर होनेवाले मंदीर से एक तेज दिव्य रोशनी दिखाई दे रही थी l उसके सामने कूछ लोग साफ किये हुवे नारियल फोड रहे है l उसने आगे जाकर देखा l तो मंदीर के गर्भगृह की भगवान की मुरत तूट गई है l और उससे वही तेज रोशनी निकल रही है l जो उसने थोडी देर पहले देखी थी l वह रोशनी उत्तर दिशा की तरफ जा रही थी l वह सब देखकर उसे अचरज हुवा l उसे अब घर की याद आई l वह पीछे मुडा l और घर की तरफ जाणे लगा l बारिश जोर से हो रही थी l वह रुकने का नाम नहीं ले रही थी l रास्ते में बहुत कीचड हो गया था l उसमें चलने के कारण पाव मैले हो गये थे l वह घर की तरफ जाणे लगा l तभी उसे चर्च की घंटा सुनाई दी l वह उधर मुडा l और चर्च की तरफ चलता गया l रास्ते में उसे एक कब्रगाह लगी l वहा से आगे वह चर्च की तरफ चला गया l वो चर्च के अंदर गया l वहा भी उसे मंदीर की तरह दिव्य रोशनी दिखाई दी l वहा चर्च मे एक सफेद कपडा पहणे हुवे एक पाद्री थे l उसके गले में एक क्रॉस का लॉकेट था l वह रो रहे थे l उनकी आँखो से आसू गिर रहे थे l उन्होंने जब शंभू की तरफ देखा l की एक नन्हा सा लडका चर्च में आया है l तब उन्होंने गौर से देखा l और वह बोले, “ ए लडके चला जा यहा से, कुछ देर बाद सबकुछ नष्ट होणे वाला है l देख उधर वह पवित्र किताब जल रही है l थोडी देर मे यहा से दिव्य शक्ती जाणेवाली है l उसके बाद वह कब्रगाह से गढे मुर्दे उठणे लगेंगेl उनमें से कूछ बुरे है l वह तुम्हे जकड ना ले l जल्दी भाग जा अपने मां के पास, वही तेरे लिये सबसे सुरक्षीत जगह है l क्यो की प्रभू की माता पर बहुत कृपा है l क्यो की वही ही बस प्रभू का कार्य कर रही है l जा चला जा l वह बाते सूनते ही वह वहा से भागने लगा l

भागते हुवे उसने देखा की कब्रगाह में गढे़ मुर्दो के उपर् की मिठ्ठी हिल रही है l और उनमे से आवाज निकल रही है l कूछ चिल्ला रहे है l ‘ इन्साफ करो, इन्साफ करो ‘ तो कूछ शिसक शिसक कर रो रहे थे l और हमे माफ करो ऐसा कह रहे है l तो कूछ गुस्से से चिल्ला रहे है l शंभू डर गया l और अपने घर के तरफ भागा l अपने घर जाते वक्त वह घर के पीछे होणेवाले रास्ते से गया l घर के पीछे जब वह पहुंचा l तब उसने देखा l की घर के पीछे होनवाले नारीयल के पेड के नीचे बहुत सारे नारीयल गिर गये है l पेड पर चडा हुवा एक आदमी नीचें उतर आया l और शंभू की मां से बोला, “ दीदी काम हो गया l मै अभी चलता हुं l”

 माँ ने शंभू की तरफ देखा वह मुस्कुराई, और उसे बोली, “ चलो घर में जल्दी बारिश के कारण कितना भीग गये हो l खाना भी नहीं खाया l”

शंभू को अचरज हुवा वो की मांने उसे क्यो नहीं डाटा l क्यो की वह मां को बिना पुंछे घर से बाहर गया था l शंभू को मां घर में लेकरं आई l उसको टॉवेल लेकरं वह पोंछने लगी l बादमें उसने उसे खाना खाणे को बिठाया l

उसने खाना खाते वक्त अपने मां से पूंछा की इतने सारे नारियल उसने बरबाद क्यो किये?

तो मां बोली, “ मैने कहा बरबाद कीये, वह तो मैने शिवजी को रिहा कर दिया है l”

“ वो कैसे” शंभू ने पूंछा l

“ कैसे मतलब l शिवजी ने जन कल्याण हेतू नरियल के फल रूप अपना कार्य किया l तो अब अगली सृष्टी के चयन हेतुं मैने नारियल के फल काटकर मुक्त किया l

माँ की बाते उसकी समज में नहीं आ रही थी l उसने खाना खाया l और सभी बर्तन उठा के रसोई घर के कोने मे रख दिये l और मां के पास जाकर बैठ गया l अचानक धरती हिलने लगी l घर के छप्पर उडणे लगे l शंभू डर गया l अपनी मां से जाकर लिपट गया l मां ने उसे अपने आचल में छिपा लीयां l मां के मुख से शिव नाम निकलने लगा l वह भी शिव शिव कहने लगा l थोडे ही देर में जल जला आया l और पानी का बडा बहावं आया l सभी लोग उसमें बहणे लगे l नाक - मुहं में पानी चला गया l सभी ओर लोगो के चिल्लाने की आवाजे आने लगी l शंभू अपनी ममां को चीपक गया था l वह पानी में मां के साथ बहने लगा l सभी ओर पानी ही पानी हो गया l जमीन कब की पानी मे समा गई l इधर उधर चिल्लाने की आवजे आने लगी l शंभू तैरने की कोशिश करने लगा l

३)प्रलयकाल


लेकीन वह तैर नहीं पा रहा था l इतने में उसे हलका हलका महसुस होणे लगा l थोडी देर में उसे एक लकडी का तुकडा मिला l उसपर वह बैठ गया l उसने इधर उधर देखा l तो कई लोग डुबकर मरे हुवे है l उनके शव पानी में तैर रहे थे l इतने में उसने एक शव देखा l वह हुबहू उसके जैसा था l उसने फिर आस पास देखा l कई लोग पानी के उपर चलते हुवे जा रहे थे l थोडी देर में एक समुद्री बेट जैसा कूछ दिखाई दिया l वाहा पर तेज रोशनी थी l वह वाहा चला गया l वाहा पर उसने देखा की वही चर्च का पाद्री खडा है l वह शंभू को देखकर् बोला, “ तुम भी आ गये l चलो आजावो मेरे पास बैठ जावो”

३)प्रलयकाल


शंभु ने इन्कार किया l और वह अपने उस लकडी पर बैठकर आगे निकल गया l तब उसे आगे नर्क सी जगह दिखाई दी l वाहा पर एक आदमी नींचे गिरे गिडगिडाता दिखाई दिया l उसने गौर से देखा l तो वह जॉन था l जो चोरी करता था l जीसे बहुत से किडे नोचकर खा रहे थे l वह घबरा कर फिर पानी की तरफ चला गया l और अपने लकडी पर जाकर बैठ गया l और आगे निकल गया l थोडी देर मे उसे आगे दुसरा बेट दिखाई दिया l वाहा पर कई मुसलमान उसे एक पेड को बंधे हुवे मिले l वो रो रहे थे l उन्हे एक आदमी कोडे लगा रहा था l उसके आगे जब वह गया तो उसने देखा l उसके घर के नजदीक रहणेवाले अब्दुल चाचा जिसकी चार बिबिया थी l जो अपने पहली बिबी को छोड चूका था l जो बिमार थी l उस अब्दुल चाचा के पैर मे अंगार बीछे हुवे है l वह घबरा गया और आगे दौडता गया l तब उसने देखा की वहा पर एक बाग है l वहा सुंदर झरने के पास वही मुस्लिम युवती बैठी हुई है l जिसके पैरो में फुल बिखरे हुवे है l जिनसे महक आ रही थी l

वह उस युवती की तरफ गया l उसने पुंछा की तुम यहा क्या कर रही हो l तुम्हारी मां कहा हैं?”

वह बोली, “ क्या कर रही हो याने, मै तो मर कर कहा जाउँगी l अलाह के पास मे ही न l”

वह बोला, “ क्या तुम मर गई हो?”

“ हा मै मर गई हुं l मैने मेरी माँ की सेवा की इसलीये अलाहने मेरे पैर मे फुल बिछाये है l”

शंभू बोला, “ तुमने ऐसा क्या काम किया है l तुम तो गरीब हो l तो ऐसा क्या काम तूमने किया?”

वह बोली, “ मै हर रोज नदी पर जाकर लोगो के मैले कपडे धोती थी l जो भी रोटी मुझे मिलती उसमे से थोडी मै खाती l थोडी अपनी अम्मा को खिलाती l और एक तुकडा हमारे गली के भुके कुत्ते को खिलाती l इसलिये अलाह ने मेरे पैरो में फुलो की चादर बिछाई है l और कहा आवो नेक बंदी तुम्हारा जन्नत में स्वागत है l”

शंभु बोला, “ अब तुम यही रहोगी घर नहीं जाओगी l”

“ कैसा घर? कोणसा घर? वह तो पूरी तरह से जलजले में बरबाद हो गया l अब वह जमीन नष्ट हो चुकी है l वहा अब बुराई की खान हो गई थी l इसलीये परम ईश्वर अल्लाह ने उसे मिटा दिया है l अलाह हमे अब दुजी जमीन पर भेजेगा l हमारा पाप पुण्य देखकर अलाह हमे दुजे सुरज मंडल में होनेवाले सूरज के पास होनेवाली वसुधापर जो उसने बनाई है l उधर देख वहा उबलती हुई कढाई में पक रहा हैं l वही कासिम जो मुझे बेचने ले जा रहा था l आज तक कितनी लडकियों को उसने बुरे काम में लगाया l उसकी हालत देख l और वह करीम मीया जिसने कितने निर्दोष लोगो को मारा l अब उसे जिंदा करके गिधो द्वारा नोचने की सजा दिलायी है l देखा क्या हालत हो गई है उनकी l

शंभू बोला, “ तो क्या मेरी भी हालत वैसी ही होगी l”

“ ना, तुम तो मासूम हो l तुम से जाणे अनजाने में भी कोई पाप नहीं हुंवा होगा l तो कैसे सजा मिलेगी l” वह बोली.

तभीं वह प्रेषित आये l उन्होंने बिना शिलाया सफेद रंग का कपडा पहना था l वह बोले, “ आवो बच्चे मेरे पास आवो l तुम ने बडा ही नेक काम किया है l”

शंभू डर गया l

“ अरे डर मत, देख वह उजाला पवित्र परम आत्मा का, यही अलाह है l जो तुझे पहले भी दिखाई दिया है l तुम्हारी मां तुम्हारे हातों से भुके लोगो को खाना भिजवाती थी l तुमने भी भूकी रुबिणा को खाना दिया था l बोल क्या चाहिए तुमको?"

शंभू बोला, “ मुझे मेरी मां चाहिए l”

तब प्रेषित हसकर बोले, “ठीक है l में तुम्हारी राह देखता हुं l” और उन्होंने अपना हात उठाया l वह बोले, “चलो मै तुम्हे राह दिखाता हुं l”

 उनके हात से तेज रोशनी निकली l उससे एक दिव्य ज्योत निकली l वह चमकने लगी l

प्रेषित बोले “ जावो इस ज्योती के संग, वह तुम्हारे मंजिल तक पहुंचा देगी l”

शंभु उस ज्योती की राह पर चलता गया l वह ज्योती उसे एक जगह पर ले गई l वहा पर एक बर्फ के जैसा पहाड था l उसके नीचे स्वर्ग से सुंदर हरियाली देख रही थी l वहा एक बडी चट्टान पर बैठे व्याघ्र चर्म, रुद्राक्ष धारण कीये हुवे त्रिनेत्र धारी तेजस्वी शिव शंकर दिखाई दिये l वह उनके नजदीक चला गया l तभी शिव शंकरजी ने उसे गोदी मे उठाया l और प्यार से कहा, “ सत्य की राह पर चलने वालों का जीवन सुंदर ही होता है l जावो वहा पर दिव्य शिवलिंग के पास तूम्हारी अम्मा वहा पर बैठी है l

३)प्रलयकाल


वहा पर जाओ l उससे मिलो l मै तुम दोनो को अगले पडावं को भेज दुंगा l वह भागते हुवे गया l वहा पर उसके जान पहाचान वाले थे l कूछ को तो वह जानता भी नही था l लेकीन जब मां से मिला तब वह फुलो नहीं समाया l वह अपने मां के पास गया l उसे लिपटकर रोने लगा l मां ने उसके आसू पोंछे l उसे प्यार किया l उसे गोदी मे बिठाया l थोडी देर बाद उन्हे दुसरे पाडाव पर ले जाणे के लिये एक गण आया l वो उन को वहा से ले गया l शंभू उसके साथ जाणे लगा l जाते वक्त उसने पीछे देखा l सभी और अवकाश की पोकली है l वहा पर एक दिव्य रोशनी है l उसके जरिये अलग अलग जगह प्रकाश की रेखा जा रही है l वहा पर भगवान् के अलग अलग रुप दिख रहे हैं l अब उसे लगणे लगा , की कोई धर्म, मजहब नहीं है l यह तो परमेश्वर का खेल है l और हम उसकी शतरंज के प्यादे l वह जैसा नचाना चाहेगा वैसा सब कूछ चलेगा l सिर्फ कर्म पर हमारे निर्भर सब है l उसने नीचे देखा अब वहा पानी ही नहीं था l वहा पर अवकाश और अनेक तारे दिखाई देने लगे l वह हलका महसुस करने लगा l

३)प्रलयकाल


गण ने उसे अवकाश के एक ओर लाकर उसके शिर्ष पर रुद्र रखा l और वह मंत्र पठण करने लगा l तो शंभू एक स्मृतिभस्म दिव्य ज्योती में परावर्तीत हुवा l उसके बाद उसने उसे किसी ओरा सूर्य मंडल की वसुधा पर अपना कर्म करने के लिये भेज दिया l

…….. ……. ……….



https://hindikahanihindiprernatmakkatha.blogspot.com/?m=1

९) जीवन के दो छोर नर और नारी

 ९) जीवन के दो छोर नर और नारी दक्षिण भारत की जमीन प्राकृतिक सुंदरता से भरी है l वहा के दंडक अरण्य मे तरह तरह के पेड पाये जाते है l पुराणे क...